सीतापुर : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के नहवइया गांव की रहने वाली 23 वर्षीय राधा भी शामिल है। बेटी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद उसकी मां मैना देवी ने उसे निर्दोष बताते हुए साजिश के तहत फंसाए जाने की आशंका जताई है। दो महिलाएं और दो युवक गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार दूसरी…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
सहारनपुर में 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, 7 महीने से पैमाइश के लिए भटक रहा था किसान
सहारनपुर : जमीन की पैमाइश कराने के लिए सात महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने तहसील सदर परिसर में कानूनगो प्रदीप रोहेला को 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि किसान की जमीन की धारा-24 के तहत पैमाइश कराने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। किसान ने यह भी आरोप लगाया कि वह पहले…
Read Moreइमरान मसूद का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र कुचला जा रहा, सांप्रदायिक राजनीति से भाजपा को होगा फायदा
सहारनपुर : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का जवाब सांप्रदायिकता से देने की कोशिश की गई तो इसका राजनीतिक फायदा भाजपा को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी। प्रत्याशियों की सूची और सीटों…
Read Moreसहारनपुर में 34 स्थानों पर हुआ रावण दहन, इमरान मसूद के ‘अहंकार के अंत’ वाले बयान की चर्चा
सहारनपुर : विजयादशमी का पर्व सहारनपुर में धूमधाम से मनाया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 34 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान रेलवे मैदान में आयोजित दशहरा मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले आकर्षण का केंद्र रहे। खास तौर पर चलने और घूमने वाले रावण को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के ‘अहंकार के अंत’ और सत्य की जीत से जुड़े…
Read More20 अक्टूबर की रात से बंद होगी गंगनहर, दिल्ली-NCR से पश्चिमी यूपी तक जलापूर्ति पर पड़ सकता है असर
हरिद्वार : पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के कई इलाकों के लिए महत्वपूर्ण गंगनहर का पानी मंगलवार रात 20 अक्टूबर से बंद कर दिया जाएगा। गंगनहर की वार्षिक बंदी के दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक नहर की सफाई, सिल्ट निकालने और मरम्मत सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इस बंदी का असर गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन क्षेत्रों में पड़ सकता है, जहां पेयजल और सिंचाई के लिए गंगनहर के पानी पर निर्भरता है। इस बार गंगनहर की बंदी आगामी कुंभ मेले की तैयारियों…
Read More90.59 लाख की ठगी, करोड़ों की जांच और स्कोडा पर कानूनी घमासान! श्रद्धा दुबे को कोर्ट का नोटिस, 30 अक्टूबर को होगा अहम फैसला
सहारनपुर : आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 90.59 लाख रुपये के साइबर ठगी मामले में जब्त लग्जरी स्कोडा कार को लेकर कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रही है। पीड़ित डॉ. प्रभात कुमार वर्मा की ओर से कार को रिलीज कराने के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र पर सहारनपुर की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने श्रद्धा दुबे को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उसे 30 अक्टूबर 2026 को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। पुलिस की पूर्व जांच में सामने आया था कि कथित साइबर ठगी…
Read Moreसहारनपुर में विदेशी महिलाओं पर चढ़ा मां भगवती की भक्ति का रंग, श्री यंत्र महाअनुष्ठान बना आकर्षण
सहारनपुर : शारदीय नवरात्र के अवसर पर सहारनपुर में मां भगवती की आराधना का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। अंबाला रोड स्थित स्वामी रामतीर्थ केंद्र में आयोजित 152वें श्री यंत्र महाअनुष्ठान में देश-विदेश से आए श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इस बार जर्मनी और लातविया से पहुंचीं महिलाओं की सहभागिता विशेष आकर्षण बनी हुई है। विदेशी श्रद्धालु भारतीय धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना करने के साथ मां भगवती के भजन गा रही हैं और संस्कृत मंत्रों का उच्चारण भी कर रही हैं। 300 से अधिक दीपों के साथ विशेष…
Read Moreसहारनपुर में नशे के कारोबार पर चोट: 510 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कीमत एक करोड़
सहारनपुर : सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को नकुड़ थाना पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, जिले…
Read Moreअंकिता भंडारी हत्याकांड: सहारनपुर में उर्मिला सनावर से CBI की पूछताछ, पहले दिन नहीं हुई थी मुलाकात
सहारनपुर : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सहारनपुर में अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची। जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े तथ्यों और उनके द्वारा किए गए दावों के संबंध में जानकारी जुटाना चाहती है। शनिवार को टीम उनके घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उर्मिला सनावर वहां मौजूद नहीं थीं। इसके चलते अधिकारियों को बिना पूछताछ किए वापस लौटना पड़ा। रविवार को करीब ढाई बजे सीबीआई की टीम दोबारा उनके आवास पर पहुंची, जहां…
Read Moreमायावती ने आकाश आनंद पर जताया भरोसा, अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर लगाया विराम; यूपी में पांच जनसभाओं का ऐलान
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए आकाश आनंद के समर्थन में खुलकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अब पार्टी और बहुजन आंदोलन के काम में पूरी मेहनत से जुट गए हैं। ऐसे में समर्थकों को उनका साथ देना चाहिए और किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। साथ ही मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और पार्टी से निष्कासित अशोक सिद्धार्थ की वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए साफ कहा…
Read More