मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ रुपये से अधिक की 12 विकास योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्टेट प्रगति प्रोजेक्ट बैठक के दौरान 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 12 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में क्रियान्वित सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेशवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने परियोजनाओं में अनावश्यक देरी पर चिंता जताते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सीएम सैनी ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से परियोजनाओं की निगरानी करने, आने वाली बाधाओं का समय रहते समाधान निकालने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास परियोजनाओं को पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा कर नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की प्रगति पर निरंतर नजर रखी जाए और निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्य पूर्ण कराए जाएं, ताकि जनता को विकास कार्यों का लाभ बिना किसी विलंब के मिल सके।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts