मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बोर्डों और निगमों के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

CM Nayab Saini
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को संत कबीर कुटीर में प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी बोर्डों और निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन से अपेक्षा जताई कि वे भी इसी भावना के साथ अपने-अपने विभागों में कार्य करें और आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की साझा जिम्मेदारी है। इसके लिए बोर्डों और निगमों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करते हुए पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनानी होगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और पदाधिकारियों से जनहित के कार्यों में तेजी लाने, जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने का भी आह्वान किया।
बैठक के दौरान विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे सरकार की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रदेशवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts