सीएम विंडो बनी जनशिकायतों के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच, 14 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण

Chief Minister Nayab Singh Saini flagged off a special train for Somnath Darshan.
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सुशासन और जवाबदेह प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में सीएम विंडो आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है।
सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और जवाबदेही के साथ समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक पोर्टल पर 15,71,284 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 14,09,483 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है।
सरकार का कहना है कि सीएम विंडो के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। शिकायतों की नियमित निगरानी की जाती है और संबंधित विभागों को समयसीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ी है और आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है।
हरियाणा सरकार का दावा है कि सीएम विंडो ने शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत किया है तथा शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाया है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts