लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले की जांच के बीच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। संगठन ने पशुपालन विभाग में प्रमुख सचिव रह चुके सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी योगेश कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। लंबे समय से चल रही जांच के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने गोमती नगर स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।…
Read More