सहारनपुर में निकली तिरंगा यात्रा, 151 फीट लंबे तिरंगे ने खींचा लोगों का ध्यान

Tiranga Yatra started in Saharanpur, 151 feet long tricolor attracted people's attention

सहारनपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सहारनपुर महानगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम से हुआ। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। खास बात यह है कि तिरंगा यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। महिला मोर्चा की ओर से 151 फीट लंबा तिरंगा यात्रा में शामिल किया गया, जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। विशाल तिरंगे के साथ कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा को आगे बढ़ाया।

Tiranga Yatra started in Saharanpur, 151 feet long tricolor attracted people's attention

यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने भी तिरंगे को देखकर उत्साह जताया। कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर दिखाई दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजित राणा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने देश की आन-बान और शान तिरंगे को सम्मान देने का संकल्प भी दोहराया। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकाली गई इस तिरंगा यात्रा ने महानगर में देशभक्ति का माहौल और मजबूत कर दिया।

उन्होंने कहा कि जनपद सहारनपुर में तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है। पूरी देश में उनकी पार्टी का “हर घर तिरंगा” अभियान चल रहा है। 10 अगस्त से 12 अगस्त तक उन्होंने मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने का काम किया। जो मंडल शेष हैं उनमें कल तक तिरंगा यात्रा सम्पूर्ण हो जायेगी। 13 अगस्त यानि आज जिला सहारनपुर और महानगर की सयुंक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शहीदों को नमन करते हुए विशाल तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts