सहारनपुर : सहारनपुर जिले के चिलकाना कस्बे में बस स्टैंड स्थित एक होटल में एक बार फिर थूक जेहाद का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। होटल में काम करने वाला एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवक कथित तौर पर रोटी तैयार करते समय उस पर थूकता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और होटल संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही थाना चिलकाना पुलिस हरकत में आई होटल पर पहुंची।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की हरकत लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल जांच शुरू कर दी गई थी।

