रक्तदान शिविर में 101 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, एफबीडी ट्रस्ट द्वारा 200 से अधिक रक्तदाताओं को किया सम्मानित

101 blood donors donated blood in the blood donation camp, More than 200 blood donors were honored by FBD Trust

सहारनपुर : फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट और होटल रॉयल रेजीडेंसी, सहारनपुर द्वारा संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर समन्वयक विनीत रामपाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में 150 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुछ स्वास्थ्य कारणों और दिन भर जिले में हुई भारी बारिश के कारण रक्तदान नहीं कर सके।

101 blood donors donated blood in the blood donation camp, More than 200 blood donors were honored by FBD Trust

इस रक्तदान शिविर में महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 101 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सागर जैन, वरिष्ठ पत्रकार रोशन लाल सैनी जिलाध्यक्ष नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नेलिस्ट्स इंडिया होटल संचालक मोहम्मद शारिक अंसारी, होटल रॉयल रेजीडेंसी के प्रोपराइटर मोहम्मद अनवर अहमद ने रक्तदाताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम सह-संयोजक अमित जैन और अभिषेक डागा ने बताया कि हमारा ट्रस्ट समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी मिशन के तहत हमने यह रक्तदान शिविर आयोजित किया है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। मोहम्मद अनवर अहमद ने कहा कि रक्तदान इतनी बड़ी सेवा है कि इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। प्रकृति द्वारा निर्मित रक्त केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts