सहारनपुर के लखनौती गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले

Bricks stones and sticks were thrown in Lakhnauti village Saharanpur
सहारनपुर : जनपद के थाना गंगोह इलाके के गांव लखनौती में शुक्रवार को एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडे चल गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आपसी विवाद में कई लोग चोटिल हो गए। आनन फानन में मुके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत किया और विभागीय कार्यवाई में जुट गई।
आपको बता दें कि गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। शुरुआत में मामला केवल कहासुनी तक सीमित था, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इक्कठे हो गए। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से भी एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। मारपीट और पथराव की इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने अपने घरों और दुकानों के दरवाजे बंद कर लिए और स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते माहौल को जल्द ही शांत करा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो सके। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एसपी देहात मयंक पाठक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों से कानून हाथ में न लेने और किसी भी विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावित तनाव को देखते हुए सतर्कता बरत रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts