सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये की जाली और संदिग्ध करेंसी मिलने के मामले में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को देहरादून से NIA के CO रैंक के दो वरिष्ठ अधिकारी सहारनपुर पहुंचे और करेंसी चेस्ट से जुड़े रिकॉर्ड तथा अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान बैंक अधिकारियों को प्रक्रिया से अलग रखा गया और टीम ने उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पूरे…
Read MoreBlog
सहारनपुर मस्जिद प्रकरण पर गरमाई सियासत, अखिलेश के निर्देश पर आज पहुंचेगा सपा का 22 सदस्यीय जांच दल
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी करीब 70 साल पुरानी मस्जिद पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी ने पूरे घटनाक्रम की जमीनी हकीकत जानने के लिए एक विशेष जांच दल सहारनपुर भेजने का फैसला किया है। रविवार को 22 सदस्यीय सपा प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचेगा। टीम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद से जुड़े…
Read Moreसहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर चंद्रशेखर आजाद का तीखा हमला, बोले- आश्वासन के बावजूद अंधेरे में हुई कार्रवाई
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर प्रशासन की ओर से की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे तानाशाहीपूर्ण रवैया बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने रात में बातचीत के दौरान कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद शनिवार सुबह-सवेरे अंधेरे में मस्जिद को ढहा दिया गया।…
Read Moreसहारनपुर मस्जिद विवाद पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव बोले- सौहार्द बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी
लखनऊ : सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को सौहार्द बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बनाना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने भी कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए इसे काला दिन बताया है। शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित एलपीएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने…
Read Moreमस्जिद पर आर-पार: मायावती का यूपी सरकार पर हमला, ध्वस्तीकरण अभियान तुरंत रोकने की मांग
लखनऊ : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मस्जिदों को अवैध बताकर जल्दबाजी में कार्रवाई किए जाने पर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार से ऐसे अभियानों को तत्काल रोकने और विवादों के समाधान के लिए दूसरे रास्ते तलाशने की मांग की है। मायावती ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सहारनपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मस्जिदों को अवैध घोषित कर ध्वस्त…
Read Moreसहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर चला बुलडोजर, पांचों गेट सील कर कोर्ट के आदेश पर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण, शिकायत कर्ता विकास त्यागी ने बताई वजह
सहारनपुर : सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाने की कार्रवाई शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू कर दी गई। कार्रवाई से पहले कलक्ट्रेट परिसर के पांचों गेट सील कर दिए गए और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सुरक्षा के लिए पीएसी और आरएएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने यह कार्रवाई जिला जज की अदालत के 2 सितंबर 2026 के आदेश के बाद शुरू की।…
Read Moreसहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर के बाद गरमाया विवाद, इमरान मसूद बोले- ‘आज हमारे लिए काला दिन’, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे
सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध बताई गई मस्जिद को हटाए जाने के बाद विवाद अब राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले चुका है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे लेकर न सिर्फ जिला प्रशासन पर भड़ास निकाली बल्कि सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिद के मामले में उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक लाभ-हानि के लिए नहीं बल्कि दस्तावेजों और कानूनी आधार पर होगी। इमरान मसूद ने साफ किया कि जरूरत पड़ने पर मामले को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा।…
Read Moreसहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई, भारी फोर्स तैनात, विपक्ष नेता हाउस अरेस्ट
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला मुख्यालय परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब कार्रवाई के चरण में पहुंच गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अवैध मस्जिद के मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने शनिवार सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया।…
Read Moreसहारनपुर में अग्निवीर भर्ती: 710 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 560 ने पास की दौड़
सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के तहत शुक्रवार को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली जनपद के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही अभ्यर्थी स्टेडियम पहुंचने लगे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। शुक्रवार को विभिन्न जनपदों से कुल 790 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 710 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 80 अभ्यर्थी भर्ती…
Read Moreसहारनपुर में नकली नोटों के नेटवर्क की तलाश में NIA, 17.29 करोड़ की नकली करेंसी से खुलने लगीं परतें, बैंक अधिकारियों में मचा हड़कंप
सहारनपुर : सहारनपुर के घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख रुपये की नकली करेंसी मिलने के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बैंकिंग सिस्टम के भीतर पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की आठ सदस्यीय टीम सहारनपुर पहुंची है। टीम नकली नोटों के स्रोत से लेकर उनके करेंसी चेस्ट तक पहुंचने की पूरी कड़ी खंगाल रही है। NIA की…
Read More