देहज में नहीं मिली थार , दुल्हन करती रही इंतिजार ; कोतवाली में दोनों पक्ष

Saharanpur News

चिलकाना। शादी का मंडप सजा हुआ था, आँगन रोशनी से जगमगा रहा था। रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, और सबके चेहरे खुशी से खिले हुए थे। अचानक पता चला कि बारात नहीं आ रही है। उनके चेहरों पर जो खुशी थी, वह गम और चिंता में बदल गई। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन आँखों में आँसू लिए बैठी रही। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दूल्हे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की माँग की। थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी दुल्हन के भाई ने बताया…

Read More

एक सप्ताह में तीन नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जानिये कैसे नाबालिगों को बनाता था शिकार ?

Man arrested for raping three minor girls in a week

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने तीन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का आरोपी युवक शाम के समय फ़िल्मी अंदाज़ में बाइक चलाता था। वह किसी भी मोहल्ले में जाकर अकेले खेल रही लड़कियों को देखकर अपने झांसे में फंसा लेता था। उसके बाद बहाने से अपनी बाइक पर बिठाकर किसी सुनसान जगह पर ले जाता और उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। अपनी मनमानी करने के बाद नाबालिग युवती को सुनसान जगह पर अकेले छोड़ देता। आरोपी ने एक…

Read More

पंचायत चुनाव से पहले कैराना से देसी तमंचों का बड़ा जखीरा किया बरामद

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले कैराना के एक घर से देसी तमंचों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में तैयार और अधूरे देसी तमंचे और बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कैराना थाना क्षेत्र के इकबालपुरी मोहल्ले में एक घर में तमंचा बनाने की फैक्ट्री…

Read More

बीमा पॉलिसी के क्लेम की रकम हड़पने के लिए माँ ने की अपने बेटे की हत्या

कानपुर देहात : जिले के बरौर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मां ने बीमा पॉलिसी के क्लेम की रकम हड़पने के लिए अपने बेटे की हत्या की थी। तीनों ने हत्या को दुर्घटना बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अंगदपुर निवासी 23 वर्षीय प्रदीप उर्फ ​​सूखा का शव रविवार रात कानपुर-इटावा हाईवे पर बरामद हुआ। परिजनों ने गांव…

Read More

बेटे के नाम पर करा लीं 40-40 लाख रुपये की चार बीमा पॉलिसियाँ…. फिर माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी जिगर के टुकड़े की हत्या 

She took out four insurance policies worth ₹40 lakh each in her son's name, Along with her lover murdered her beloved son.

कानपुर देहात : कानपुर देहात में एक माँ का प्यार परास्त हो गया। उसने अपने प्रेमी और उसके भाई से अपने बेटे की हत्या करवा दी। हत्या से पहले, उसने अपने बेटे के नाम पर 40-40 लाख रुपये की चार बीमा पॉलिसियाँ भी लीं, ताकि बाद में पैसों का बँटवारा हो सके। हत्या को एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने पूरी साज़िश नाकाम कर दी। आपको बता दें कि वह एक माँ थी। उसका नाम ममता था… लेकिन पति की मौत के बाद उसे…

Read More

अस्थायी एनओसी पर चल रही थी फैक्ट्री, लापरवाही ने ली दो लोगों की जान; गुप्तांगों से हुई शवों की पहचान

Saharanpur News

सहारनपुर : 26 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित बी एंड एन पायरोलिसिस इंडस्ट्रीज में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक और मैनेजर समेत पाँच अन्य मजदूर झुलस गए। शोएब और बिल्लू नाम के दो मजदूरों की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक बृजेश प्रजापति, मैनेजर विशाल सिंह, सोहेल और जितेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोएब और बिल्लू के शव विस्फोट में इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनके परिवार वाले उनकी पहचान नहीं कर पा रहे थे।…

Read More

फर्जी डिग्री मार्कशीट गिरोह का भंडाफोड़, पाँच आरोपी गिरफ्तार, 240 डिग्री-मार्कशीट बरामद

Fake degree marksheet racket busted

सहारनपुर : सहारनपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट बरामद की हैं। पकडे गए लोगों का गिरोह सहारनपुर में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में शक्रिय होकर काम कर रहा था। गिरोह के लोग सोशल मिडिया पर ग्रुप बनाकर स्कूल-कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर बेरोजगार और भोले-भाले लोगों के लिए फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट तैयार कर रहे थे।…

Read More

प्रेमिका से मिलने गए युवक की लोगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, शव पेड़ पर लटकाया

बरेली : फरीदपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की बीती रात लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर शव को पेड़ से लटका दिया गया। फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि आशंका है कि पिटाई से आहत होकर युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय आदेश हरियाणा…

Read More

दो बच्चों की मां प्रेमी के संग हुई फरार, आहत पति ने कर लिया सुसाइड

बरेली : बरेली के नाथनगरी में दो बच्चों की मां करीब तीन महीने पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए और अपने पति को धमकी भी दी। इससे आहत होकर पति ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले, पति ने दो पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी की बेवफाई का हवाला देते हुए यह कदम उठाने के अपने फैसले के बारे में बताया। परिवार ने महिला और उसके प्रेमी…

Read More