अंकिता भंडारी हत्याकांड: सहारनपुर में उर्मिला सनावर से CBI की पूछताछ, पहले दिन नहीं हुई थी मुलाकात

Actress Urmila from Saharanpur, Saharanpur CBI, Urmila Sanawar, Research Study, Ankita Bhandari Case,

सहारनपुर : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सहारनपुर में अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची। जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े तथ्यों और उनके द्वारा किए गए दावों के संबंध में जानकारी जुटाना चाहती है। शनिवार को टीम उनके घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उर्मिला सनावर वहां मौजूद नहीं थीं। इसके चलते अधिकारियों को बिना पूछताछ किए वापस लौटना पड़ा। रविवार को करीब ढाई बजे सीबीआई की टीम दोबारा उनके आवास पर पहुंची, जहां…

Read More

देवबंद में चाकूबाजी से 36 वर्षीय सुमित की मौत, आरोपी राहुल हिरासत में

देवबंद में चाकूबाजी से 36 वर्षीय सुमित की मौत, आरोपी राहुल हिरासत में

सहारनपुर : जिले के देवबंद कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में शनिवार सुबह चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। बस्ती में हुए हमले में 36 वर्षीय सुमित की मौत हो गई। आरोप है कि मोहल्ले के ही राहुल ने सुमित पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल सुमित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवबंद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में…

Read More

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, नेपाल तक तलाश तेज

Shiva Sharma murder mystery

लखनऊ : राजधानी के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अदालत ने मामले की मुख्य आरोपी बताई जा रही मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। हजरतगंज पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए अदालत में अर्जी दी थी। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में नेपाल सीमा के आसपास दबिश दे रही है। उनकी संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए बहराइच पुलिस और नेपाल की संबंधित एजेंसियों…

Read More

90.59 लाख की साइबर ठगी से जुड़ी स्कोडा कार दो साल से थाने में खड़ी, 25 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्ट्रेशन

Skoda Car of Shraddha Dubey

सहारनपुर : डॉक्टर से 90.59 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बरामद की गई लग्जरी स्कोडा कार करीब दो साल से सहारनपुर साइबर क्राइम थाने में खड़ी है। दिल्ली नंबर की इस कार का पंजीकरण 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है। श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में आरोपी बताई गई हैं और फरार चल रही हैं। पुलिस ने दिसंबर 2024 में साइबर ठगी के मामले की जांच के दौरान कार को कब्जे में लेकर सीज किया…

Read More

पति की हत्या के मामले में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा, सांप के काटने की रची थी साजिश

Latest on the Amit murder case

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों ने कथित तौर पर अमित की हत्या करने के बाद मामले को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की साजिश रची थी। शुरुआती तौर पर परिवार के लोगों को भी यही लगा कि अमित की मौत सांप के डसने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। पुलिस जांच में सामने…

Read More

मुजफ्फरनगर में वेब सीरीज देखकर बनाया नकली नोट छापने का प्लान, 5.26 लाख की जाली करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार

Muzaffarnagar Police uncovers the gang

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, एक वेब सीरीज देखने के बाद तीन युवकों ने जल्द अमीर बनने के इरादे से नकली नोट छापने का काम शुरू कर दिया। गिरोह के तीन सदस्यों को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 26 हजार रुपये के नकली नोट और नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी मुजफ्फरनगर सूरज कुमार…

Read More

सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या में भाई हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Murder of a Gram Sevak in Saharanpur, Saharanpur Gram Sevak Murder Case, Murder of a Gram Sevak in Saharanpur, Saharanpur Police Murder Case, Latest News Updates from Saharanpur,

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना में युवती के सगे भाई की संलिप्तता की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह हत्या की सूचना मिलने पर थाना नागल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने और जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना…

Read More

सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या, बेड पर मिला शव; बेटी को मृत देख माता-पिता के उड़े होश

सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या, बेड पर मिला शव; बेटी को मृत देख माता-पिता के उड़े होश

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में 27 वर्षीय ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। कोमल गुरुवार रात अपने घर के कमरे में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता घर से अलग बने घेर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। बेटी को मृत देखकर उनके होश उड़ गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।…

Read More

सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की कार्रवाई

Drug smuggler arrested

सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक की…

Read More

अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने से माता-पिता हिरासत में, राहुल-प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

Ankita Bhandari’s Parents

देहरादून : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बेटी को न्याय दिलाने और मामले से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, अंकिता के माता-पिता बीते दिन से नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट…

Read More