मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में साइबर ठगों ने घर बैठे ऑनलाइन कमाई का लालच देकर एक महिला से 31.53 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले छोटे-छोटे टास्क देकर महिला का भरोसा जीता, फिर मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर लाखों रुपये अलग-अलग बैंक खातों और UPI के जरिए ट्रांसफर करा लिए। जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगनी चाही तो सभी नंबर बंद हो गए और उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी है। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने FIR…
Read MoreCategory: Featured
अयोध्या राम मंदिर में दान की रकम पर SIT का शिकंजा, डोनेशन बॉक्स से लेकर CCTV तक की गहन जांच
अयोध्या : राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले दान को लेकर सामने आए कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर परिसर में व्यापक जांच शुरू की। टीम ने मंदिर के डोनेशन सिस्टम, दान पेटियों की सुरक्षा व्यवस्था, नकदी की गिनती की प्रक्रिया, बैंकिंग रिकॉर्ड और CCTV फुटेज समेत कई अहम पहलुओं की पड़ताल की। दोपहर करीब 2:53 बजे मंदिर परिसर पहुंची SIT ने सबसे पहले रामलला के…
Read Moreगोरखपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति से 5 लाख की ठगी, साइबर जालसाजों ने बनाया शिकार
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर जालसाजों ने खुद को NIA और ATS का अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग दंपत्ति को दो दिन तक तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा और डर का माहौल बनाकर उनसे 5 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ, जब जालसाजों के सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए और पीड़ित परिवार को एहसास हुआ कि उनके साथ बड़ा धोखा हो चुका है। अब पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू…
Read Moreपुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल, अवैध तमंचा और गौकशी के उपकरण बरामद
सहारनपुर : जनपद में अपराध और गौकशी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आपको बता दें कि शनिवार देर रात थाना फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा अपनी टीम…
Read Moreसड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, मां, बहन और मासूम बेटी समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेहट रोड स्थित धौलाकुआं के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार एक परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक पर सवार चारों लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक, उसकी मां, बहन और ढाई वर्षीय मासूम बेटी शामिल हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव मलकपुर में शोक की लहर दौड़ गई है…
Read Moreमोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंचकूला : पंचकूला में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, पारदर्शिता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर…
Read Moreखेल व्यवस्था में पारदर्शिता की बड़ी पहल, हरियाणा में 10 खेल नर्सरियां बंद
हरियाणा : हरियाणा में खेल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने नियमों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताओं के चलते प्रदेश की 10 खेल नर्सरियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा की गई जांच और निरीक्षण के दौरान कई नर्सरियों में निर्धारित मानकों का…
Read Moreहरियाणा में बिजली क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती, ₹912.70 करोड़ की अतिरिक्त परियोजनाओं को मंजूरी
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने बिजली क्षेत्र में सुधारों को नई गति देते हुए राज्य की बिजली वितरण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता वाली वितरण सुधार समिति (डीआरसी) ने संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत ₹912.70 करोड़ की अतिरिक्त बिजली अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय राज्य में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने और वितरण नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक में समिति…
Read More17 साल बाद गिरफ्त में आया 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी, सहारनपुर पुलिस और एटीएस ने किया गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस और एटीएस टीम ने 17 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना चिलकाना पुलिस और एटीएस सहारनपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आरोपी वर्ष 2009 से पुलिस और न्यायालय से बचता फिर रहा था तथा अलग-अलग राज्यों में पहचान बदलकर रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से बांग्लादेशी पहचान पत्र, फर्जी आधार कार्ड और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।…
Read Moreवर्चस्व की लड़ाई में चली गोली से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस, गांव में तनाव का माहौल
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके के गांव नन्हेड़ा आसा में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब वर्चस्व की लड़ाई में गोलियां चल गई। गोली लगने से गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग जयपाल सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने आरोपी के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग की है।…
Read More