अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। CEO पद के लिए आवेदन करने वाले पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडे ने चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके आरोपों के बाद पूर्व IPS अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भी ट्रस्ट को पत्र भेजकर चयन प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, ट्रस्ट ने इन आरोपों को गलत बताते हुए पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित बताया है। राजेश पांडे ने…
Read MoreCategory: Featured
‘बागबान’ जैसी कहानी हकीकत में बदली: चार बेटों ने बांट लिए मां-बाप, 80 की मां ने 85 साल के पति से मांगा तलाक
बुलंदशहर : साल 2003 में रिलीज हुई पारिवारिक फिल्म ‘बागबान’ में बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेटों के व्यवहार की कहानी ने लोगों को झकझोर दिया था। फिल्म में जिस दर्द को पर्दे पर दिखाया गया था, वैसी ही एक कहानी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आई है। यहां चार बेटों ने अपने बुजुर्ग मां-बाप की जिम्मेदारी उठाने के बजाय उन्हें आपस में बांट लिया। उम्र के उस पड़ाव पर जब पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत थी, दोनों अलग-अलग बेटों के घर रहने लगे। इसका असर उनके…
Read Moreसंभल में 25 फीट ऊंचे मयूर गणेश की भव्य झांकी, मुस्लिम समाज ने चढ़ाया 2 कुंतल लड्डुओं का भोग
संभल : विवादों और तनाव की खबरों के बीच संभल से इस बार आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। चंदौसी में गणेश चतुर्थी के मौके पर निकाली गई भव्य महा रथ यात्रा में मुस्लिम समाज ने भगवान गणेश को दो कुंतल लड्डुओं का भोग चढ़ाया। मुस्लिम समाज की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। सोमवार शाम करीब छह बजे मुस्लिम समाज की ओर से भगवान गणेश को 2 कुंतल लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। बताया गया कि गणेश चौथ मेले में…
Read More17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर
सहारनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सहारनपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा। सर्किट हाउस सभागार में मंगलवार…
Read Moreखनन विभाग से भिड़े सहारनपुर के क्रशर कारोबारी, आधी रात से काम बंद; 18 सितंबर से धरना, टैक्स भुगतान रोकने का ऐलान
सहारनपुर : खनन विभाग की कार्रवाई के विरोध में सहारनपुर के क्रशर संचालकों और खनन कारोबारियों ने बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। क्रशर्स यूनियन ने विभाग पर क्रशर मालिकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक उनकी शिकायतों और मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक जिले के सभी क्रशर बंद रखे जाएंगे। कारोबारियों ने 15 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे के बाद खनन सामग्री से लदी कोई भी गाड़ी नहीं भरने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 18 सितंबर से जिला मुख्यालय…
Read Moreराहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ पर धामी का तंज, बोले- ‘झूठ की गूंज’… कांग्रेस को बताया नाराज फूफा
देहरादून : उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी के हालिया उत्तराखंड दौरे और उनके कार्यक्रमों को लेकर सीएम धामी ने कांग्रेस को ‘नाराज फूफा’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर भी निशाना साधते हुए इसे…
Read Moreअंतिम संस्कार में मातम के बीच मचा बवाल, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; लाठी-डंडे चले, 5 घायल
अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गंगा धाम में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे दो पक्ष किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और फिर जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुए संघर्ष से अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इनमें एक घायल की हालत गंभीर बताई जा…
Read Moreसहारनपुर में नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 70 करोड़ के दावे से मचा हड़कंप
सहारनपुर : 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों की एनआईए जांच के बीच सहारनपुर में नकली करेंसी के एक और बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस बार पुलिस ने नकली सिक्के बाजार में चलाने वालों तक ही नहीं, बल्कि उन्हें तैयार करने वाली कथित फैक्ट्री तक पहुंचने का दावा किया है। नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 1.28 लाख रुपये बताई गई…
Read Moreसिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में अचानक उफनी बरसाती नदी, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
सहारनपुर : बेहट तहसील क्षेत्र की शिवालिक पहाड़ियों में स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के सामने से होकर गुजरने वाली बरसाती नदी में अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया। देखते ही देखते नदी उफान पर पहुंच गई। अचानक आए पानी और तेज बहाव को देखकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी श्रद्धालु की जान नहीं गई और न ही किसी तरह के नुकसान की सूचना है। बताया गया…
Read More20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद, 10% कमीशन पर बाजार में खपाने का खुलासा; सहारनपुर में नए नेटवर्क की जांच
सहारनपुर : सहारनपुर में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों से जुड़े मामले की जांच के बीच अब नकली सिक्कों का मामला सामने आने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। नगर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 रुपये के नकली सिक्के बाजार में चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के नकली सिक्के बरामद हुए हैं। शुरुआती पूछताछ में नकली सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए कमीशन का सिस्टम सामने आया…
Read More