मायावती : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर जहां देश भारत सरकार हैरान है वहीं डोनाल्ड ट्रंप को देश के सियासतदानों ने घेरना शुरू कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भड़की हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना विश्वासघाती और देश को कमज़ोर करने वाला कदम है। इससे उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सभी को पूरी परिपक्वता दिखाते हुए राजनीतिक स्वार्थ और संकीर्णता से ऊपर उठकर काम करना होगा। मायावती ने एक बयान जारी…
Read MoreCategory: अंतराष्ट्रीय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 50% टैरिफ बढ़ोतरी के कारण 300 करोड़ रुपये के ऑर्डर हुए रद्द
फिरोजाबाद : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए नए आयात शुल्क (टैरिफ) का असर फिरोजाबाद के कांच उद्योग पर देखने को मिल रहा है। कांच नगरी के नाम से मशहूर फिरोजाबाद की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात पर निर्भर है। यहाँ बनने वाले लगभग 70 प्रतिशत कांच उत्पाद अमेरिका भेजे जाते हैं। ऐसे में 50% टैरिफ लगने से उद्योग पर गहरा असर पड़ने की आशंका है। कांच निर्माता निर्यात संघ के अध्यक्ष मुकेश बंसल (टोनी) ने आपात बैठक बुलाकर स्थिति की…
Read Moreआगरा में अवैध रूप से रहने वाले 18 बांग्लादेशियों को अदालत ने पाया दोषी, आईबी की कार्रवाई से एलआईयू और स्थानीय पुलिस पर उठे सवाल
आगरा : फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए आगरा में अवैध रूप से रहने वाले 18 बांग्लादेशियों को अदालत ने दोषी पाया है। सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को सभी 18 आरोपी बांग्लादेशियों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान अभियोजन अधिकारी राजेश कुमार ने अदालत में दलील दी कि बांग्लादेशी फर्जी आधार कार्ड बनाकर धोखाधड़ी से रह रहे थे। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आपको बता दें कि 2023 में सब इंस्पेक्टर गौरव कटियार ने सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें लिखा…
Read Moreअहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना पूर्व पायलट ने चिप की खराबी की ओर किया इशारा, 260 लोग दुर्घटना में मारे गए थे.
लंदन : अहमदाबाद में पिछले महीने एयर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर जारी रिपोर्ट पर एक पूर्व पायलट एवं एक्सपर्ट ने अलग ही राय दी है। पूर्व पायलट एवं एक्सपर्ट के अनुसार विमान दुर्घटना का एक बड़ा कारण चिप की खराबी हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईंधन के स्विच को गलती से बंद करने की संभावना ‘लगभग शून्य’ है। गुजरात के अहमदाबाद में बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान के एआई 171 दुर्घटनाग्रस्त होने से 260 लोगों की मौत हो गई। इनमें 229 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 19…
Read Moreनाबालिक लड़की का ब्रेनवाश कर आतंकी बनाने की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज : प्रयागराज के फूलपुर इलाके में एक दलित नाबालिक लड़की को आतंकी गतिविधयों में झोकने की साजिशकरने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. पुलिस ने एक नाबालिक लड़की के अपहरण करने व उसका ब्रेनवाश कर धर्म परिवर्तन करने व् जिहाद करने की ट्रेनिंग देने का आरोप में कहकशा बनो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है। गंगानगर जोन के डीएसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया की 27 जून को पीड़िता की माँ ने फूलपुर ठाणे में एक तहरीर दी थी। जिसके अनुसार 8 मई को उसकी 15 साल…
Read Moreईरान में फंसे 90 भारतीयों का जत्था पहुंचा प्रयागराज, स्वदेश लौटने पर जताया सरकार का आभार, बोले- हमने कभी नहीं सोचा था कि जिंदा लौटेंगे
प्रयागराज : ‘जिस जगह बम गिर रहे थे, वह कुम शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर था। हमारी सांसें अटकी हुई थीं। हमें उम्मीद नहीं थी कि हम जिंदा अपने वतन लौट पाएंगे। हमारे पास जरूरी दवाएं और सामान खत्म हो गए थे। हमारे जत्थे में कई गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग भी थे।’ यह कहना है प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्ले के वजाहद हुसैन का, जो 90 तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ तीर्थयात्रा के लिए प्रयागराज से ईरान गए थे। इजराइल-इराक युद्ध के बीच फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार…
Read Moreपायलट द्वारा तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का विमान हांगकांग वापस लौटा
मुंबई : सूत्रों ने बताया कि हांगकांग से दिल्ली आने वाला एयर इंडिया ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 सोमवार को अपने मूल हवाई अड्डे पर वापस लौट आया, क्योंकि पायलट को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी समस्या का संदेह था। एयरलाइन ने एक बयान जारी कर स्वीकार किया कि तकनीकी समस्याओं के लिए विमान की जांच की जा रही थी। ऑपरेटर ने कहा कि एआई 315 नंबर की उड़ान हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्री विमान से उतर गए हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि विमान की…
Read Moreअमेरिका और इजरायल मुस्लिम देशों को बना रहे हैं लगातार निशाना : मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर : जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने ईरान पर इजरायल के हालिया हुए हमले की कड़ी निंदा की उन्होंने इसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने कहा इजरायल द्वारा ईरान की परमाणु स्थापनाओं और आवासीय क्षेत्रों पर हमला कर संयुक्त राष्ट्र चार्टर और वैश्विक नियमों की सीधी अवहेलना की है। मौलाना मदनी ने आरोप लगाया कि इजरायल की एक प्रकार की गुंडागर्दी और अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाना अमेरिका और पश्चिमी देशों के संरक्षण के बिना संभव नहीं…
Read Moreथाईलैंड में एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
नई दिल्ली : एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379 ने थाईलैंड के फुकेट में इमरजेंसी लैंडिंग की है। जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट को बम की धमकी मिली है। यह फ्लाइट फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी। शुक्रवार को बम की धमकी मिलने के बाद यह लैंडिंग की गई। फुकेट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। बता दें, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379 में करीब 156 यात्री सवार थे। इस विमान ने शुक्रवार सुबह…
Read Moreविदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के संदेह को दूर किया, बोले- अमेरिका को बताया गया था कि आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चलेंगे
नई दिल्ली : विदेश मामलों पर संसद की सलाहकार समिति की सोमवार को हुई बैठक में मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस सदस्यों द्वारा उठाए गए कई मुद्दों पर स्पष्टीकरण दिया। इन मुद्दों में केंद्र द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को कथित तौर पर सचेत करना, अमेरिका द्वारा मध्यस्थता से युद्धविराम और सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल है। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री ने समिति को बताया कि डीजीएमओ ने पाकिस्तान को उसके क्षेत्र में आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों के बारे में तभी सूचित किया, जब हमले…
Read More