गोरखपुर बनेगा पूर्वांचल की ‘नीली क्रांति’ का बड़ा केंद्र, 35 एकड़ में बनेगा फिशरीज कॉलेज और एक्वा पार्क

CM Yogi's gift to teachers

गोरखपुर : पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा गोरखपुर अब मत्स्य उत्पादन, शोध और मछली कारोबार के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की तैयारी में है। योगी सरकार पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक जलीय संपदा को आर्थिक ताकत में बदलने के लिए गोरखपुर में करीब 35 एकड़ क्षेत्र में फिशरीज कॉलेज, इंटरनेशनल फिश रिसर्च सेंटर, अत्याधुनिक एक्वा पार्क और मॉडल फिश मंडी विकसित करने की योजना पर आगे बढ़ रही है। पूरी परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री योगी…

Read More

सीईसी एक्ट मामले में SC का बंटा फैसला वापस लेने की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘विचार करेंगे’

Hotel owners located on the Kanwar Yatra route will have to show license

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने बुधवार को कहा कि वह उस आवेदन पर विचार करेंगे, जिसमें 23 सितंबर को दिए गए बंटे हुए फैसले को वापस लेने की मांग की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने सीजेआई सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष इस आवेदन…

Read More

अयोध्या में इस बार दिखेगा रामायण का भव्य रंग, 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट

Tourism Department's Accommodation in Ayodhya

लखनऊ : दीपोत्सव-2026 को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार रामनगरी के प्रमुख चौराहों, प्रवेश मार्गों, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट तक रामायण की थीम पर भव्य सजावट की जाएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। सजावटी द्वार, थीम आधारित वे-फाइंडर, सेल्फी प्वाइंट, आर्ट इंस्टॉलेशन, राम रथ और पुष्पक विमान जैसी प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अयोध्या में 6 से 8 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए…

Read More

राज्यसभा नतीजों से योगी का 2027 पर दावा, बोले- ‘80-20 की लड़ाई फिर आ गई’, PDA का हाल सामने आएगा

CM Yogi Adityanath

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में भाजपा के आठ उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत लगभग तय होने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का संकेत बताया है। लखनऊ के जीपीओ पर आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा- विकसित भारत संकल्प सभा’ में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम ने विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजों की तस्वीर दिखा दी है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मुकाबला ‘80-20’ का है और 80 फीसदी एनडीए के साथ, जबकि 20 फीसदी पीडीए के साथ है। योगी…

Read More

लखनऊ में 73 वर्षीय बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 34 लाख ठगे, आतंकी फंडिंग का खौफ दिखाकर तुड़वाई एफडी

Cyber criminals cheated retired scientist of crores by posing as fake court and judge

लखनऊ : साइबर ठगों ने मड़ियांव/फैजुल्लागंज क्षेत्र के 73 वर्षीय बुजुर्ग को आतंकियों की फंडिंग और एनआईए जांच का डर दिखाकर 34 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने खुद को पुणे एटीएस का अधिकारी बताया और बुजुर्ग को घंटों वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा। गिरफ्तारी से बचाने और भारतीय रिजर्व बैंक से खातों का सत्यापन कराने का झांसा देकर उनसे जीवनभर की जमा-पूंजी और फिक्स्ड डिपॉजिट तक तुड़वा ली गई। पीड़ित केशव मुरारी गुप्ता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी…

Read More

36 साल पुराने हत्या केस में इम्तियाज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, संदेह का लाभ देकर किया बरी

Ban on offering congregational prayers in private spaces

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के करीब 36 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे इम्तियाज को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उसकी दोषसिद्धि को खारिज करते हुए संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के तहत किसी व्यक्ति को हत्या का दोषी ठहराने के लिए केवल मौके पर मौजूद होना या मृतक को पकड़ने जैसी भूमिका पर्याप्त नहीं है। साझा मंशा, पूर्व योजना और सह-आरोपी के साथ मिलीभगत को साबित करने के लिए ठोस…

Read More

हरियाणा में 7 और 8 अक्टूबर को सियासी शक्ति प्रदर्शन, BJP की ‘सेवा ज्योति’ के सामने कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ मार्च

BJP vs. Congress in Haryana, Save Democracy Week, BJP Service Resolution Campaign, BJP Service Resolution Campaign, Political Battle in Haryana,

चंडीगढ़ : हरियाणा में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस अलग-अलग मुद्दों को लेकर मैदान में उतरने जा रही हैं। 7 अक्टूबर को भाजपा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के जरिए अपना संगठनात्मक और जनसंपर्क अभियान आगे बढ़ाएगी, जबकि 8 अक्टूबर को कांग्रेस ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदेशभर में विरोध मार्च निकालेगी। दोनों दलों के कार्यक्रमों की तारीखें एक-दूसरे से सटी हुई हैं। ऐसे में अक्टूबर का यह सप्ताह हरियाणा की राजनीति…

Read More

सहारनपुर में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से 2.50 लाख और जेवर ठगने का आरोप, दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग केस में मौलवी गिरफ्तार

Raping and blackmailing a woman

सहारनपुर : झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को डराकर लाखों रुपये और जेवर हड़पने के आरोप में जनकपुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घर में साया होने का डर दिखाने का आरोप मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र…

Read More

उत्तराखंड में SIR के बाद बदला चुनावी समीकरण, 11 लाख से ज्यादा मतदाता घटे; धर्मपुर में सबसे बड़ा झटका

Decline in voters in Uttarakhand constituencies

देहरादून : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में हुए बड़े बदलाव ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। Special Intensive Revision (SIR) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में 2022 विधानसभा चुनाव की तुलना में 11 लाख 7 हजार 695 मतदाताओं की कमी सामने आई है। 70 विधानसभा सीटों में से 69 पर मतदाता घटे हैं। केवल हरिद्वार की ज्वालापुर सीट ऐसी है, जहां 2022 के मुकाबले 73 मतदाता बढ़े हैं। सबसे बड़ा बदलाव देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट पर देखने को मिला…

Read More

हरदा की वापसी ने बढ़ाई उत्तराखंड कांग्रेस की धड़कन, संगठन के साथ चलेंगे या बनाएंगे अलग सियासी राह?

Uttarakhand Congress News

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सक्रिय वापसी ने पार्टी के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है। लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश लौटे रावत अब लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं। रोड शो से लेकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और जिलों के दौरे तक उनकी सक्रियता ने कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और चुनावी रणनीति को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हरदा की यह सक्रियता कांग्रेस संगठन की रणनीति का हिस्सा है या वह अपनी अलग…

Read More