हरियाणा में युवाओं को रोजगार की सौगात: 320 करोड़ से बदलेगी ITI की तस्वीर, कुरुक्षेत्र क्लस्टर को मंजूरी

Chief Minister of Haryana

चंडीगढ़ : हरियाणा में कौशल विकास को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की बैठक में प्रदेश में पहली बार शुरू की जा रही पीएम-सेतु योजना के क्रियान्वयन और बजट प्रावधानों को मंजूरी दी गई। इसके तहत कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर के लिए 320.44 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। सरकार का उद्देश्य सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों…

Read More

बिहार MLC चुनाव में सियासी भूचाल: 30 साल का किला ढहा, चारों मौजूदा शिक्षक MLC हारे

Bihar MLC Election ResultsRemove term: Naval Kishore Yadav defeated Naval Kishore Yadav defeated

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की शिक्षक राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चारों सीटों पर मौजूदा विधान पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा है। सबसे चौंकाने वाला परिणाम पटना से आया, जहां भाजपा के नवल किशोर यादव करीब 30 साल पुराना अपना दबदबा बरकरार नहीं रख सके। वहीं, दरभंगा, सारण और तिरहुत में भी नए उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए। इन नतीजों ने भाजपा, जदयू, कांग्रेस और जन सुराज समेत कई दलों के सामने अपनी…

Read More

UP MLC चुनाव: मोदी के गढ़ वाराणसी में भाजपा को झटका, 2027 से पहले कई सीटों पर सपा की बढ़त

MLC Election Results

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। इन चुनावों को विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की ताकत परखने के तौर पर देखा जा रहा है। शुरुआती नतीजों और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कुछ सीटों पर चुनौती मिलती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शिक्षक कोटे की सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के लाल बिहारी यादव ने जीत…

Read More

जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की कार्रवाई की खबरों से गरमाई सियासत, आसिम राजा बोले- सभी दस्तावेज मौजूद

Mohammad Ali Jauhar University Rampur News

रामपुर : समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी आसिम राजा ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संभावित कार्रवाई और यूनिवर्सिटी की इमारतों के मूल्यांकन से जुड़ी खबरों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मीडिया में अटकलों के आधार पर खबरें प्रसारित होने से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उनके मुताबिक, यूनिवर्सिटी प्रबंधन के पास जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं और मामले में…

Read More

मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव में भाजपा का दबदबा, शिक्षक संगठनों को फिर झटका; 2027 से पहले बदले सियासी समीकरण

Meerut Saharanpur Division Graduate

मेरठ/सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के नतीजों ने पश्चिमी यूपी की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोनों सीटों पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं, पारंपरिक शिक्षक संगठनों को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी (सपा) ने दूसरे स्थान पर पहुंचने को अपनी राजनीतिक मजबूती के रूप में पेश किया है। इन चुनावों को आगामी विधानसभा चुनाव से…

Read More

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में पिछड़े सहारनपुर-मुजफ्फरनगर, मंडलायुक्त ने लगाई फटकार; लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश

UP Government News

सहारनपुर : मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। वर्चुअल माध्यम से आयोजित मंडलीय बैठक में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में विकास योजनाओं, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों और लंबित वादों की प्रगति की समीक्षा की गई। कई योजनाओं में खराब रैंकिंग मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रगति पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा वेतन रोकने के…

Read More

योगी का दावा- रात 2 बजे भी बेखौफ घर लौट रहीं बेटियां, साढ़े नौ साल में बदली यूपी की तस्वीर

CM Yogi's Lucknow Speech

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ साल पहले प्रदेश के सामने पहचान और सुरक्षा का संकट था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की पहचान उसके प्रतिभाशाली युवाओं, उद्योगों और विकास कार्यों से हो रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब महिलाएं रात दो बजे भी ड्यूटी खत्म करने के बाद बेखौफ घर लौट रही हैं। आठ बिंदुओं में गिनाईं उपलब्धियां मंगलवार को लखनऊ के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम…

Read More

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: वाराणसी-लखनऊ में पेयजल और सीवरेज की 7 परियोजनाओं को मंजूरी, बुंदेलखंड में बनेंगे बड़े गोदाम

Atal Mission for Rejuvenation

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शहरी सुविधाओं और किसानों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में अमृत-2.0 के तहत वाराणसी और लखनऊ में पेयजल एवं सीवरेज से संबंधित सात परियोजनाओं के व्यय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लाखों लोगों को बेहतर पेयजल व सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही बुंदेलखंड के झांसी और ललितपुर में कुल 65 हजार मीट्रिक टन…

Read More

फिरोजाबाद में रामगोपाल यादव का कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना, बोले- बड़े नेता ही ऐसी भाषा बोलेंगे तो छोटे नेताओं से क्या उम्मीद करें?

Firozabad News, Ramgopal Yadav, Control over language is essential,

फिरोजाबाद : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। वह कांग्रेस अध्यक्ष की इस टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हैं और इस तरह के बयान से खुद को अलग रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब बड़े नेता ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो छोटे नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है।…

Read More

शशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की धमकी; बोलीं- राजपूत की बेटी हूं, डरने वाली नहीं

Threat against former BJP MLA, Former BJP MLA from Saharanpur, Former BJP MLA in Assam, Former BJP MLA Shashibala Pundir,

सहारनपुर : देवबंद की पूर्व भाजपा विधायक शशिबाला पुंडीर को रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए धमकी भरे पत्र ने सहारनपुर में सनसनी फैला दी है। पत्र में उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर गोली मारने और उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा उन्हें जनसुनवाई बंद करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मांगने की चेतावनी भी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल उनके आवास पर…

Read More