स्मार्ट सिटी में अज़ाब कारनामे, जिस कपंनी को किया गया ब्लैकलिस्ट, 20 दिन में बहाल कर दे दिया काम, एक बार फिर सामने आई बड़ी लापरवाही

Saharanpur News

सहारनपुर : सीएम ग्रिड योजना के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही फिर पकड़ी गई है। नगर आयुक्त ने कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह वही कंपनी है, जिसे पिछले महीने निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था और उसकी जमानत राशि जब्त कर ली गई थी। सरकार में पहुंच के चलते कंपनी को महज 20 दिन में बहाल तो कर दिया गया, लेकिन कंपनी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। आपको बता दें कि…

Read More

अवैध खनन कराने के लिए पुलिस कर रही अवैध वसूली, खनन माफिया से सांठ-गांठ करते पुलिस का वीडियो आया सामने

Police is extorting money to facilitate illegal mining, video of police in connivance with mining mafia comes to light

सहारनपुर : एक ओर जहां जिलाधिकारी मनीष बंसल अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाने के दावे कर रहे हैं वहीं रिश्वतखोर पुलिस अधिकारी न सिर्फ जिलाधिकारी के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि खनन माफिया के साथ सांठ-गांठ कर अवैध खनन कराने में खुलेआम मदद कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस कर्मी बाकायदा सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस महकमे के आला अधिकारीयों ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच बैठा दी है। वीडियो 5 मिनट 41 सेकंड का है। इसमें…

Read More

हथनीकुंड बैराज से नदी में कूदी युवती, जाल में फंसा मिला शव, देखिये मौत का लाइव वीडियो

A young woman jumped into the river from Hathnikund Barrage

यमुनानगर : यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर गुरुवार को पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर 19 वर्षीय एक युवती ने आत्महत्या कर ली। चार घंटे की तलाश के बाद देर रात बैराज से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर में लगे जाल में युवती का शव फंसा मिला। युवती की मौत से जहां परिजनों में कोहराम आमचा हुआ है वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती सहारनपुर के एक गांव के रहने वाली बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह दो-तीन घंटे तक बैराज के…

Read More

बड़ौत थाना क्षेत्र में नहर के पास एक शव मिला, पुलिस ने मामले की जांच शरू कर दी

The young man was first called from his home and then shot in the park, Police is searching for the killers

बागपत : जिले में एक भाई पर अपने जीजा की हत्या का आरोप लगा है। हालाँकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी? परिजनों का आरोप है कि मृतक का जीजा उसे बुलाकर ले गया था, जिसके बाद युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को रात में सूचना मिली कि कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में नहर के…

Read More

अब नहीं होंगे वीआईपी दर्शन श्री बांके बिहारी मंदिर में, दर्शन के लिए भी तीन घंटे का अतिरिक्त समय बढ़ाया जाएगा

Banke Bihari Tample

मथुरा : बांके बिहारी मंदिर हाई पावर कमेटी की गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अब पर्ची लेकर बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन नहीं किए जा सकेंगे और दर्शन के लिए तीन घंटे का अतिरिक्त समय बढ़ाया जाएगा ताकि श्रद्धालु आराम से मंदिर परिसर में दर्शन कर सकें। वृंदावन के श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की और 9 महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें मंदिर परिसर में…

Read More

नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन पर बातचीत, कुलमन घीसिंग प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल

Talks on formation of interim government in Nepal

काठमांडू : नेपाल में जेन-जेड आंदोलन के कारण राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अंतरिम सरकार के गठन की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज नेपाली सेना, नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और जेन-जेड युवाओं के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होने वाली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेन-जेड प्रदर्शनकारियों ने अब अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए कुलमन घीसिंग के नाम का समर्थन किया है। नेपाली मीडिया समूह कांतिपुर टीवी के अनुसार, नेपाल के ‘जेन-जेड’ समूहों ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के पूर्व प्रबंध निदेशक कुलमन घीसिंग…

Read More

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया रद्द, जानिये क्यों ?

PM Modi reached Uttarakhand's capital Dehradun

देहरादून : पीएम मोदी को आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करना था। इसके लिए पीएम मोदी देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसी बीच मौसम खराब हो गया। जिसके चलते पीएम मोदी का आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण रद्द करना पड़ा। पीएम मोदी को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और पौड़ी का हवाई निरीक्षण करना था। हवाई दौरा रद्द होने के बाद पीएम मोदी ने सीएम धामी से आपदा प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही, पीएम मोदी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस…

Read More

आजमगढ़ के समाज कल्याण अधिकारी ने की आत्महत्या, पति-पत्नी के बीच का विवाद बना आत्महत्या का कारण, छुट्टी पर प्रतापगढ़ आए थे घर

Azamgarh's social welfare officer committed suicide

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक समाज कल्याण अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। समाज कल्याण अधिकारी का शव उनक कमरे में पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने आत्महत्या की। आनन फानन में मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। जिले के नगर कोतवाली के पूरेकेशव राय गाँव निवासी 40 वर्षीय आशीष सिंह आजमगढ़ जिले में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह पिछले शनिवार को छुट्टी पर अपने गाँव आए थे। आज गुरुवार सुबह…

Read More

दो सगे भाइयों की हत्या का मामले में 31 साल बाद आया फ़ैसला, पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह चौहान को आजीवन कारावास की सजा, वकील की पोशाक में किया आत्मसमर्पण

The decision came after 31 years in the case of murder of two real brothers

जालौन : उरई के चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा बैध गाँव में 30 मई 1994 की दोपहर प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर राजकुमार उर्फ ​​राजा भैया और उनके भाई जगदीश शरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 31 साल पुराने इस मामले में गुरुवार को पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह चौहान ने आत्मसमर्पण कर दिया। एमपी-एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश भारतेंदु सिंह ने पूर्व विधायक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जालौन जिला सत्र न्यायालय ने गुरुवार को बहुचर्चित बिनौरा बैध गाँव में हुए…

Read More

रायबरेली में वोट चोरी पर फिर बोले राहुल गांधी, भाजपा वाले चिंता न करें, हाइड्रोजन बम आएगा, सब साफ़ हो जाएगा

Rahul Gandhi again spoke on vote theft in Raebareli

रायबरेली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन दिशा बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि मुद्दा बिहार का है। लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक में चुनाव चोरी हुई है। हमने बेंगलुरु सेंट्रल का काला-सफ़ेद सबूत दिया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि मैं साबित कर दूँगा कि वोट चोरी करके भाजपा की सरकारें बनी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले घबराएँ नहीं,…

Read More