लखनऊ न्यूज़ : राजधानी लखनऊ के चौक थाना अंतर्गत असरफाबाद मोहल्ले में रहने वाले कपड़ा व्यापारी ने रविवार देर रात अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। शोभित के भाई ने सोमवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपड़ा व्यापारी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक शोभित रस्तोगी कपड़ा व्यापारी थे।…
Read MoreCategory: राज्य
प्रयागराज न्यूज़ : प्रयागराज में बवाल के बाद 700 से अधिक अज्ञात लोगो पर मुकदमा 50 से अधिक हिरासत में
प्रयागराज न्यूज़ : प्रयागराज के करछना के भड़ेवरा में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 50 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने 60 को नामदज और 700 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. चौकी प्रभारी मुंडा कैलाश और इंस्पेक्टर करछना अनूप सरोज की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है. देर रात तक पुलिस की अपराधियों की तलाश में दबिश चलती रही, घटना के बाद…
Read Moreपूर्व मंत्री सुरेश राठौर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भाजपा ने सुरेश राठौर को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित
देहरादून : उत्तराखंड भाजपा ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने सुरेश राठौर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कुछ दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके आचरण और पार्टी की छवि खराब करने के आरोपों पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। वहीं, आज भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आपको बता दें कि पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर…
Read Moreसेना में भर्ती का झांसा देकर बेरोजगार युवक-युवतियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने सीतापुर से पकड़ा
लखनऊ : यूपी एसटीएफ ने सेना में भर्ती का झांसा देकर बेरोजगार युवक-युवतियों से ठगी करने वाले आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी को सीतापुर से गिरफ्तार किया है। टीम कई दिनों से आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। पकड़े गए आरोपी के पास से चार फर्जी नियुक्ति पत्र, सेना की वर्दी, मोबाइल, फर्जी मुहर, आधार कार्ड, कैंटीन कार्ड बरामद किया गया है। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ अवनेश्वर चंद श्रीवास्तव ने बताया कि काफी दिनों से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी…
Read Moreइटावा के यादव कथावाचक मामले में यूपी डीजीपी सख्त, पुलिस उपद्रवियों से कराएगी हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई
इटावा : इटावा के दादरपुर गांव में यादव कथावाचक से अभद्रता के मामले को लेकर भड़की हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने इटावा में जातीय तनाव के संदर्भ में नई कार्रवाई की है। घटना की शुरुआत 21 जून को दादरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव की जाति छिपाने के आरोप में जबरन सिर मुंडवाने से हुई थी। अफवाह फैलने पर प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें आगरा-कानपुर हाईवे पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई। डीजीपी ने कानपुर…
Read Moreमहिला ने बीजेपी विधायक के समलैंगिक सबंधों का किया दावा, 13 साल की बालिका के शोषण के भी आरोप, गंगोह की राजनीती में आया भूचाल
सहारनपुर : गंगोह से भाजपा विधायक कीरत चौधरी पर न सिर्फ नाबालिग के शोषण का सनसनीखेज आरोप लगा है बल्कि विधायक जी के समलैंगिक संबंध होने का भी दावा किया गया है। ये आरोप कोई विपक्षी दल नहीं बल्कि भाजपा की महिला नेता कोमल गुर्जर ने लगाए हैं। कोमल गुर्जर ने कहा कि जल्द ही समलैंगिक सबंधों के सबूत भी सबके सामने पेश करूंगी। कोमल गुर्जर ने बीजेपी विधायक पर परिवार और बहनों के खिलाफ झूठे मुकदमे और पुलिस से टॉर्चर करने के भी आरोप लगाए हैं। कोमल ने शुक्रवार को कस्बा गंगोह…
Read Moreकांवड़ यात्रा में माइक्रो लेवल रजिस्ट्रेशन की तैयारी, पांच प्रदेशो के अधिकारीयों ने हरिद्वार में बनाया प्लान
हरिद्वार : उत्तराखंड में कांवड़ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज हरिद्वार में अंतरराज्यीय बैठक हुई। इस बैठक में उत्तराखंड के पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अंतरराज्यीय बैठक में कांवड़ यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के मद्देनजर सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। रूट डायवर्जन को लेकर पड़ोसी राज्यों से चर्चा की गई है। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि…
Read MoreMBBS छात्रों के साथ रैगिंग के दोषी निलंबित, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 16 छात्रों पर लगा जुर्माना
वाराणसी : विश्वविद्यालय बीएचयू में पहली बार डिजिटल ट्रैकिंग का एक केस सामने आया। तीन महीने चली लंबी जांच में विज्ञान संस्थान आईएमएस के 28 सीनियर छात्रों को MBBS छात्रों के साथ रैंकिंग का दोषी पाया गया है। सभी दोषियों पर 25000 जुर्माना लगाया गया है। साथ हॉस्टल से आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपित छात्रों के अभिभावकों को जुलाई के दूसरे सप्ताह में विश्वविद्यालय बुलाया गया है। आपको बता दें कि आरोपित मेडिकल छात्रों ने टेलीग्राम एप पर एंटी रैगिंग स्क्वायड के अध्यक्ष के नाम से फर्जी…
Read Moreअब बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही होगी शादी, ताकि हर वास्तविक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके
लखनऊ : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी में मदद करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनकल्याणकारी बनाया है। इस योजना के तहत इस वर्ष एक लाख से अधिक जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना को सख्त निगरानी और तकनीकी माध्यमों से जोड़कर लाभार्थियों तक पहुंचने की व्यापक रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया गया है। योजना में आर्थिक सहायता राशि दोगुनी करने के…
Read Moreअलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत, गर्म पानी के टैंक में गिरने से हुआ हादसा
अलीगढ़ : शहर स्थित अलदुआ मीट फैक्ट्री में हादसा हो गया। मीट फैक्ट्री में गर्म पानी के टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय पार्षद ने मीट फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान भुजपुरा निवासी आसिफ (26)…
Read More