सहारनपुर : सहारनपुर के थाना फतेहपुर इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मीनू की उसके मायके में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि महिला खून से लथपथ हालत में कमरे में तड़पती रही। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
गांव की एक अधेड़ उम्र की महिला को मगरमच्छ ने मार डाला
बहराइच: रविवार को सुजौली पुलिस स्टेशन इलाके के चफारिया गांव के मोहकमपुरवा में उस समय हड़कंप मच गया जब परिवार को खबर मिली कि गांव की एक अधेड़ उम्र की महिला को मगरमच्छ ने मार डाला है। महिला एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी, तभी मगरमच्छ ने उसे अपने जबड़े में जकड़ लिया और सरयू नहर में खींच ले गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज…
Read More‘देश में वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड बनने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए’, सांसद साक्षी महाराज का बयान
उन्नाव : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने देश में सनातन बोर्ड के गठन की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यदि भारत में वक्फ बोर्ड की व्यवस्था है, तो सनातन बोर्ड बनाए जाने पर भी किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी नीति तैयार करनी चाहिए जो पारदर्शी हो और सभी समुदायों के हितों का ध्यान रखे। उनका सुझाव था कि मंदिरों की आय हिंदू समाज के कल्याण में तथा मस्जिदों की आय मुस्लिम समाज के हित में खर्च की…
Read Moreफिरोजाबाद में अंतरधार्मिक विवाह के बाद युवक की हत्या, पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अंतरधार्मिक विवाह के बाद एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आगरा निवासी देवेश उर्फ दाऊजी शर्मा की हत्या उस समय कर दी गई, जब वह पहली बार अपनी पत्नी के मायके गया था। घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर उर्फ अट्टू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी एसएसपी…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा
नई दिल्ली : अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दानपेटियों से कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इस घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस घटना को करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया। होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों श्रद्धालुओं के…
Read More‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो’, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन और अनियमितताओं के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद और लोक लेखा समिति (PAC) के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग उठाई है। अपने पत्र में वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए चढ़ावे में बड़े पैमाने पर चोरी,…
Read Moreसंभल के 101 करोड़ रुपये के सरकारी जमीन घोटाले में बड़ा एक्शन, तत्कालीन EO राजकुमार गिरफ्तार
संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में करीब 101 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन से जुड़े चर्चित घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नगर पालिका परिषद संभल के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सरकारी भूमि के कथित गबन, फर्जीवाड़े और न्यायालय में भ्रामक शपथ-पत्र दाखिल कर मामले को प्रभावित करने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के…
Read Moreमां ने DSO बेटी समेत 5 पर कराई FIR, 15 लाख खाते में जमा कराने और जमीन हड़पने की साजिश का आरोप
सहारनपुर : हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी कानूनी विवाद में घिर गई हैं। उनकी मां मुनेश रानी की शिकायत पर सहारनपुर के सरसावा थाने में सीमा चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, आपराधिक साजिश और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि थाना सरसावा इलाके के गांव मीरपुर सीतापुर निवासी मुनेश रानी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप…
Read Moreचार साल का प्यार, परिवार की असहमति और दो जिंदगियों का दर्दनाक अंत, सहारनपुर में लैब टेक्नीशियन और टीचर की मौत ने छोड़े कई सवाल
सहारनपुर : सहारनपुर शहर बुधवार रात उस समयअफरा तफरी मच गई जब एसबीआई कॉलोनी के कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। कमरे के भीतर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। एक तरफ 40 वर्षीय लैब टेक्नीशियन सैम कमनिश का शव खिड़की के सहारे फंदे से लटका हुआ था और उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी। दूसरी ओर फर्श पर 23 वर्षीय शिक्षिका आस्था का शव पड़ा था, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि आस्था ने जहरीला पदार्थ…
Read Moreसहारनपुर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस ने शातिर आरोपी दबोचा, बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद
सहारनपुर : जिले की थाना फतेहपुर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर बड़ी संख्या में तैयार और अर्धनिर्मित अवैध हथियार, जिंदा कारतूस तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से…
Read More