24 घंटे लगातार चर्चा, पेश होंगे 6 अध्यादेश , विधान सभा में विपक्ष की भी पूरी तैयारी

24 घंटे लगातार चर्चा, पेश होंगे 6 अध्यादेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को चर्चा के दौरान कहा था कि सरकार सभी सवालों का जवाब देगी और सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष का कहना है कि सरकार मुद्दों से बच रही है। सदन का दूसरा दिन इसलिए खास है क्योंकि सरकार ‘विकसित भारत-विकसित यूपी 2047’ विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा शुरू करने की तैयारी में है। यह डॉक्यूमेंट अगले 22 सालों के लिए यूपी के विकास का खाका बताएगा। 13 अगस्त से 24 घंटे लगातार चर्चा होगी, जिसमें सभी विभागों की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं पेश की जाएंगी लेकिन विपक्ष इसकी कम अवधि और सभी विधायकों को बोलने का मौका न देने की शिकायत कर रहा है। आज सत्र में छह अध्यादेश भी पेश किए जा सकते हैं, जिनमें बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट, निजी विश्वविद्यालयों में संशोधन और जीएसटी नियम शामिल हैं। इन पर बहस होगी और इन्हें पारित कराने की कोशिश की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन सपा और अन्य विपक्षी दल सरकार को घेरने के मूड में हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts