लखनऊ न्यूज़ : राजधानी लखनऊ के चौक थाना अंतर्गत असरफाबाद मोहल्ले में रहने वाले कपड़ा व्यापारी ने रविवार देर रात अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। शोभित के भाई ने सोमवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपड़ा व्यापारी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक शोभित रस्तोगी कपड़ा व्यापारी थे। राजाजीपुरम इलाके में उनकी कपड़े की दुकान थी। उनके परिवार में शोभित रस्तोगी (48), उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी (45) और एक नाबालिग बेटी ख्याति रस्तोगी (16) थे। तीनों ने रविवार देर रात आत्महत्या कर ली। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि व्यापारी ने परिवार समेत आत्महत्या क्यों की। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आज उन्हें सूचना मिली कि असरफाबाद मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार जिसमें शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी और बेटी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और चौक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर में तीन लोगों के शव पड़े थे। मौके पर मौजूद शोभित रस्तोगी के भाई ने बताया कि इन लोगों ने अपनी जान दे दी है। इनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


