पाम ऑयल : हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहाँ भोजन अब सिर्फ़ भोजन नहीं रह गया है। यह नैतिकता, पहचान, रुझान और अक्सर, आघात है। किसी तरह, खाने का मतलब पोषण से ज़्यादा नियमों से है। एक हफ़्ते कार्बोहाइड्रेट दुश्मन होते हैं, अगले हफ़्ते वसा। और पाम ऑयल जैसे तेल? उन्हें न सिर्फ़ नापसंद किया जाता है, बल्कि उन्हें शैतानी भी माना जाता है। लेकिन चलिए एक सांस लेते हैं। क्योंकि वास्तविक दुनिया के मनोविज्ञान और दशकों के पोषण अनुसंधान को देखते हुए, विशेषज्ञ कहते हैं कि “कठोर आहार…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं: कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सैनी
सहारनपुर : मनोहरपुर में आज एक रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया। इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक सैनी ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता, खेल प्रेमी, युवा और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में श्री अशोक सैनी ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता…
Read Moreसहारनपुर के किसान ने शुरू की सिंदूर की खेती, ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन, दूसरों को भी कर रहा प्रेरित
सहारनपुर : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पर्यटक महिलाओं के पतियों को गोली मारने के बाद “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी गई थी। जिसके बाद इन दिनों सिंदूर का व्यापार हो रहा है। ऐसे में सहारनपुर के सुधीर सैनी ने पथरीली जमीन में सिंदूर उगाकर अनूठी मिसाल कायम की है। सिंदूर की खेती कर किसान सुधीर सैनी अपनी बहू और बेटियों की विदाई के लिए सिंदूर तैयार…
Read Moreप्राकृतिक खेती के लिए हर किसान को मिलेंगे 20 हजार रुपये, भूमिहीन किसानों को भी मिलेगी जमीन: सीएम नायब सैनी
हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक कार्यक्रम में बताया कि हरियाणा प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध कुल पंचायती जमीन में से 10 प्रतिशत जमीन या कम से कम 1 एकड़ जमीन प्राकृतिक खेती के लिए आरक्षित की जाएगी। यह जमीन नीलामी के माध्यम से केवल भूमिहीन किसानों को ही दी जाएगी। जो भी किसान सरकारी जमीन या पंचायती जमीन पर प्राकृतिक खेती करेगा, उसे भी प्राकृतिक खेती योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को कच्चे माल के भंडारण…
Read Moreसहारनपुर में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने खेतों में उतारा हेलीकॉप्टर, घबरा गए थे ग्रामीण
सहारनपुर : थाना चिलकाना इलाके में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने खाली पड़े खेतों सुरक्षित लैंडिंग कराई। दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ‘लादेन किलर’ के नाम से भी मशहूर है। एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।…
Read Moreडिजिटल टैलेंट हब बनेगा उत्तराखंड, AI-Cyber सिक्योरिटी और पायथन कोर्स होंगे शुरू, केबिनेट की बैठक में MOU पर हुए हस्ताक्षर
देहरादून : उत्तराखंड सरकार राज्य में सामाजिक विकास पर विशेष जोर दे रही है। इसी क्रम में बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तराखंड सरकार, सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट के बीच सामाजिक विकास के क्षेत्रों में काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तराखंड को तकनीक के क्षेत्र में भारत का अग्रणी कौशल केंद्र बनाने की दिशा में सेतु आयोग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और नैसकॉम/आईटी-आईटीईएस सेक्टर स्किल काउंसिल के…
Read Moreदेवबंद में एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, मरने से पहले युवती ने मजिस्ट्रेट को दिया बयान
सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। थाना इलाके के एक गांव में परिजनों की चलते युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मरने से पहले युवती ने मजिस्ट्रेट को ब्यान दिए हैं। आपको बता दें कि देवबंद के मोहद्दीनपुर गांव में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का…
Read Moreमां ने प्रेमी से नाबालिग बेटी का कराया यौन शोषण, पूर्व महिला बीजेपी नेता प्रेमी सहित दोनों गिरफ्तार
हरिद्वार : धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक माँ ने ममता और रिश्तों की सारी हदें पार कर दी। नाबालिग बेटी ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मां अपने प्रेमी से नाबालिग बेटी का यौन शोषण करवा रही थी। आरोपी महिला पूर्व भाजपा नेत्री बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी माँ को प्रेमी समेत गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर…
Read Moreयूपी में कल से छंट जाएंगे बादल, अब आसमान से सूरज दिखायेगा तेवर, जानिए कितना डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
लखनऊ : यूपी में पिछले कई दिनों से बादल छाये हुए हैं। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी तो कई जिलों में भारी बारिश हुई है। जिससे तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है। लेकिन गुरुवार से एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। अब तक हो रही बूंदाबांदी थम जाएगी। पछुआ हवाओं के चलते अगले पांच दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यानि सूरज देवता आसमान से आँखे दिखाने वाले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले कई…
Read Moreयमुना नदी में नहाने गई लडकियां पानी के तेज बहाव में डूबी, तीन सगी बहनों समेत 6 की मौत, एक की होने वाली थी शादी
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गईं। चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत से पूरा इलाका दहल गया। मरने वाली लड़कियों में तीन सगी बहनें थीं। जानकारी के मुताबिक़ मरने वाली एक लड़की की शादी तय हो चुकी थी। उसकी शादी देवोत्थान पर होनी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं, तभी…
Read More