सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पीएनबी के अधिकारियों की 21 सदस्यीय संयुक्त टीम ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आरबीआई की टीम भी करेंसी चेस्ट पहुंची और नकदी से जुड़े रिकॉर्ड तथा नोटों की जांच की।शुरुआती जांच में सामने आया है कि जाली नोटों…
Read MoreDay: September 2, 2026
हथिनीकुंड बैराज में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान नाव पलटने से दो जवान यमुना में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज स्थित यमुना नदी में पैरामिलिट्री फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में छलांग लगाने और रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान जवानों को नदी से बाहर निकालने के लिए लगाई गई नाव अचानक पानी में बंद हो गई। नाव के बंद होने के बाद वह असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दो जवान किसी तरह नाव को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि दो जवान गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक…
Read Moreसहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर साधा निशाना, बोले- सपा सरकार बनी तो 24 से 48 घंटे में होगा गन्ने का भुगतान
सहारनपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। निजी विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचे। दिल्ली रोड पर सपा नेता कार्तिकेय राणा ने उनके काफिले का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित सपा राष्ट्रीय महसचिव चौधरी रुद्रसेन और चौधरी इंद्रसेन के आवास पहुंचे, जहां चौधरी परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव के सहारनपुर दौरे को छह सितंबर को होने वाली…
Read More