सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद में मिला 20 फीट गहरा कुआं, इमरान मसूद बोले- इसे हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा न बनाएं

Congress MP Imran Masood, Notice pasted on mosque, Illegal mosque in UP, Illegal mosque, Notice pasted on Saharanpur mosque,

सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई के अगले दिन रविवार को मलबा हटाने और सफाई के दौरान करीब 20 फीट गहरा कुआं मिलने से मौके पर प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई। कुआं मिलने की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अब इस कुएं को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कुआं मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुराने समय में खेतों के अंदर बने ठिकानों या ‘रिठान’ पर मस्जिदें बनाई जाती थीं और ऐसी…

Read More

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद के मलबे में मिला कुआं, ASI टीम करेगी कुएं की जांच, 24 घंटे में हटाया गया ध्वस्त मस्जिद का मलबा

Saharanpur Collectorate Mosque Well

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के करीब 24 घंटे बाद रविवार को स्थल पर मलबा हटाने का काम जारी रहा। इसी दौरान पुरानी मस्जिद वाली जगह पर एक कुआं मिलने से मौके पर मौजूद अधिकारियों में भी हलचल बढ़ गई। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। कुआं कितना पुराना है और इसका निर्माण कब कराया गया था फिलहाल इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।मलबा हटाने के दौरान एक भारी स्लैब सामने आया। बताया जा रहा है कि स्लैब इतना मजबूत था…

Read More

PNB करेंसी चेस्ट में करोड़ों की जाली करेंसी मामले में NIA ने तेज की जांच, 111 करोड़ की खेप पर भी नजर

Fake currency at PNB, Saharanpur PNB, 17 Cr Fake currency at PNB,

सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये की जाली और संदिग्ध करेंसी मिलने के मामले में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को देहरादून से NIA के CO रैंक के दो वरिष्ठ अधिकारी सहारनपुर पहुंचे और करेंसी चेस्ट से जुड़े रिकॉर्ड तथा अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान बैंक अधिकारियों को प्रक्रिया से अलग रखा गया और टीम ने उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पूरे…

Read More

सहारनपुर मस्जिद प्रकरण पर गरमाई सियासत, अखिलेश के निर्देश पर आज पहुंचेगा सपा का 22 सदस्यीय जांच दल

Saharanpur Mosque Incident Politics

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी करीब 70 साल पुरानी मस्जिद पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी ने पूरे घटनाक्रम की जमीनी हकीकत जानने के लिए एक विशेष जांच दल सहारनपुर भेजने का फैसला किया है। रविवार को 22 सदस्यीय सपा प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचेगा। टीम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद से जुड़े…

Read More

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर चंद्रशेखर आजाद का तीखा हमला, बोले- आश्वासन के बावजूद अंधेरे में हुई कार्रवाई

Saharanpur police failed to stop MP Chandrashekhar from going to Meerut

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर प्रशासन की ओर से की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे तानाशाहीपूर्ण रवैया बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने रात में बातचीत के दौरान कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद शनिवार सुबह-सवेरे अंधेरे में मस्जिद को ढहा दिया गया।…

Read More