सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले ने मंगलवार को उस समय नया और गंभीर मोड़ ले लिया जब करेंसी चेस्ट में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाला ज्ञानागढ़ निवासी आदर्श संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। आदर्श के पिता शिवप्रसाद ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए डीएम और एसएसपी को शिकायत कर बरामदगी की मांग की है। उन्होंने तीन लोगों पर बेटे को अगवा कराने का आरोप लगाया है, जिनमें एक बैंककर्मी…
Read MoreDay: September 9, 2026
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर बोले सीएम धामी- ‘शुद्धिकरण हुआ, लेकिन जाति का नहीं’, कांग्रेस पर साधा निशाना
हल्द्वानी : शुद्धिकरण मामले को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमाई हुई है। विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि हल्द्वानी में किसी व्यक्ति को अपमानित करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री धामी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मामले…
Read Moreहल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत
हल्द्वानी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। नितिन नवीन उत्तराखंड भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। बैठक के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव, विकसित उत्तराखंड संकल्प…
Read Moreसहारनपुर के PNB में नकली नोट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त बैंक मैनेजर गिरफ्तार
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य की नकली करेंसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने मामले में फरार चल रहे बैंक मैनेजर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अमित कुमार इस मामले में FIR में नामजद प्रमुख आरोपियों में शामिल बताया जा रहा है। एजेंसी के मुताबिक, करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचाने की कथित साजिश में उसकी अहम भूमिका सामने आई है। यह कार्रवाई RC-02/2026/NIA/LKW मामले में की गई है। NIA ने…
Read Moreसहारनपुर मस्जिद विध्वंस को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जताई नाराजगी, कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान
सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद के ध्वस्त के बाद मामले को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद सक्रिय हो गई है। संगठन के केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सहारनपुर पहुंचकर मामले की कानूनी, प्रशासनिक और सामाजिक स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के जिम्मेदार लोगों, अधिवक्ताओं, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की हिदायत पर महासचिव मौलाना मुहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद हाजी फज़लुर्रहमान, सांसद इमरान मसूद,…
Read More