सहारनपुर : सहारनपुर में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों से जुड़े मामले की जांच के बीच अब नकली सिक्कों का मामला सामने आने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। नगर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 रुपये के नकली सिक्के बाजार में चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के नकली सिक्के बरामद हुए हैं। शुरुआती पूछताछ में नकली सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए कमीशन का सिस्टम सामने आया…
Read MoreDay: September 12, 2026
लखनऊ में BJP कोर कमेटी की बैठक, सेवा संकल्प अभियान से लेकर 2027 चुनाव तक रणनीति पर मंथन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन तेज कर दिया है। इसी क्रम में लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस…
Read MorePMO का फर्जी ID कार्ड बनाने में AI का इस्तेमाल, बॉडीगार्ड के पास मिली लोडेड रिवॉल्वर; कोर्ट में खुला राज
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ा अधिकारी बनकर घूम रहे 24 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल ChatGPT की मदद से फर्जी पीएमओ पहचान पत्र और दस्तावेज तैयार किए थे। आरोपी अपने साथ एक हथियारबंद बॉडीगार्ड भी लेकर घूम रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान बॉडीगार्ड के पास से लोडेड रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। गिरफ्तार आरोपी की…
Read Moreयूपी में जमीन के काम होंगे आसान, खतौनी की नकल से लेकर बंटवारे तक ऑनलाइन; योगी सरकार ने शुरू किए 3 नए पोर्टल
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जमीन से जुड़े कामों के लिए लोगों को अब राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। योगी सरकार ने नामांतरण, भूमि विभाजन, खतौनी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र जैसी सेवाओं को और सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने शुक्रवार को धारा 116 पोर्टल, ईडब्ल्यूएस पोर्टल और सरलीकृत खतौनी की शुरुआत की। इन डिजिटल सुविधाओं के जरिए आवेदन से लेकर मामले के निस्तारण तक की प्रक्रिया को…
Read More