सहारनपुर : सहारनपुर में भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भाई नागल थाना क्षेत्र के निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर की गई। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शिकायतकर्ता से सिक्योरिटी डिपॉजिट की रकम वापस करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने जाल बिछाकर दोपहर में जिला आबकारी कार्यालय अंबेडकर चौक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता सुशील कुमार गांव रणमलपुर, थाना नांगल, तहसील देवबंद का रहने वाला…
Read MoreAuthor: डॉ. अनिल जगन्नाथ
नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, सहायक आयुक्त के नेतृत्व में नकली पनीर फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई, 12 कुंतल नकली पनीर बरामद, 10 कुंतल किया गायब
सहारनपुर : सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपर आयुक्त के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की. खाद्य विभाग ने कस्बे की दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर 1200 किलो नकली पनीर बरामद किया. इस दौरान तीन जिलों की टीमें और भारी पुलिस बल मौजूद रहा. इस बीच खाद्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब पनीर माफिया ने 1100 किलो पनीर गायब कर दिया. आनन-फानन में अपर आयुक्त ने फैक्ट्री संचालक के…
Read Moreप्रयागराज हिंसा में घायल युवक सुनील गौतम की इलाज के दौरान मौत, चंद्रशेखर बोले- पुलिस ने की हत्या
प्रयागराज : प्रयागराज के करछना में 29 जून को हुए दंगे में घायल युवक सुनील कुमार गौतम की मंगलवार रात एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले सुनील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने दावा किया था कि करछना के भदेवरा में दंगे के दौरान पुलिस की पिटाई से उसकी हालत बिगड़ी है। युवक सुनील कुमार गौतम की मौत के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर पुलिस पर दलित युवक की हत्या…
Read Moreप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी का काट दिया प्राइवेट पार्ट ,बामुश्किल बची जान , GIRLFRIEND CUT PRIVATE PART
संत कबीर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रेमी युगल का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। किसी बात से नाराज प्रेमिका ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। इलाज के बाद युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। युवक की मां ने युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामला संत कबीर नगर जिले के कोतवाली थाने का…
Read Moreफ्लाइट में बच्ची के गले में फसा बिस्किट ,डॉक्टर ने हवा में बचाई जान, डॉक्टर्स डे बना यादगार ।
पीलीभीत: डॉक्टर्स डे यानी एक जुलाई के दिन पीलीभीत के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नूरुल कमर मलिक ने फ्लाइट में दो साल की बच्ची की जान बचाकर अपने पेशे की गरिमा को कायम रखा। बेंगलुरु से बरेली जा रही इंडिगो की फ्लाइट के उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद बैठी बच्ची को दौरा पड़ा . जो कि सीट 10एफ पर बैठी बिस्किट खा रही थी, जो उसके गले में फंस गया और सांस की नली में रुकावट के कारण वह बेहोश हो गई। चालक दल के सदस्यों ने इमरजेंसी…
Read Moreशातिर महिला साइबर ठग को दिल्ली से किया गिरफ्तार, नकली सीबीआई अधिकारी बनकर एंठती थी मोटी रकम : गुरुग्राम पुलिस
गुरुग्राम न्यूज़ : गुरुग्राम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी, केंद्रीय बैंक अधिकारी और कस्टम अधिकारी बताकर लोगों को डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी देकर ठगी करती थी। गिरफ्तार महिला का नाम खुशबू (24) है। वह कंबोडिया के एक कॉल सेंटर में काम करती थी, जहां से वह भारत में लोगों को ठग कर उनसे पैसे ऐंठती थी। डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी: बहरहाल, पुलिस ने दावा किया है कि महिला इतनी शातिर थी कि वह खुद…
Read Moreरायबरेली में चाकू से गोद कर बदमाशों ने की हत्या : पुलिस कर रही छानबीन
रायबरेली : खीरों थाना के क्षेत्र में एक आपराधिक घटना घटी है पुलिस के अनुसार खीरों थाना क्षेत्र के गांव महरानीगंज में घर में सो रहे दम्पति पर हमला कर दिया। जिसमे बदमाशों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी है. जब पति को बचाने के लिए पत्नी संघर्ष कर रही थी तो बदमाशों ने उसकी भी गोली मार दी. गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां से उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है, वहा पर उसने भी दम तोड़…
Read Moreनाबालिक लड़की का ब्रेनवाश कर आतंकी बनाने की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज : प्रयागराज के फूलपुर इलाके में एक दलित नाबालिक लड़की को आतंकी गतिविधयों में झोकने की साजिशकरने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. पुलिस ने एक नाबालिक लड़की के अपहरण करने व उसका ब्रेनवाश कर धर्म परिवर्तन करने व् जिहाद करने की ट्रेनिंग देने का आरोप में कहकशा बनो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है। गंगानगर जोन के डीएसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया की 27 जून को पीड़िता की माँ ने फूलपुर ठाणे में एक तहरीर दी थी। जिसके अनुसार 8 मई को उसकी 15 साल…
Read Moreसंपत्ति के लालच में भतीजों ने अपनी बुजुर्ग चाची की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या : कौशाम्बी न्यूज़
कौशाम्बी न्यूज़ : चरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में रिश्तों के कत्ल की खौफनाक वारदात हुई है। संपत्ति के लालच में भतीजों ने अपनी बुजुर्ग चाची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में सावित्री देवी (60) अकेली रहती थीं। सावित्री देवी के पति की पिछले साल मौत…
Read Moreउत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जल्द होगी डॉक्टर की कमी दूर : UP DOCTOR RECRUITMENT 2025
लखनऊ: प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का संकट जल्द ही दूर हो जाएगा। 75 जिलों के लिए 678 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से वॉक इन इंटरव्यू का आदेश जारी कर दिया गया है। एमबीबीएस और विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इसमें भाग लेने के लिए www.walkin.dgmhup.in पर आवेदन किया जा सकता है महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन के मुताबिक 6 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए भर्ती के नियम…
Read More