लॉरेंस बिश्नोई पर इंटरव्यू में टिप्पणी के बाद आया धमकी भरा कॉल, महिला ने गाली-गलौज कर हथियारों के साथ तस्वीरें भेजीं; पुलिस जांच में जुटी शामली : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर शूटरों के नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट और विवादित पोस्ट का मामला अभी चर्चा में है। इसी बीच शामली में अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि जिस नंबर से धमकी भरा कॉल आया,…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
यूपी चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संग्राम: मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह मुक्त, समधी अशोक सिद्धार्थ पर भी उठाए सवाल
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त करने का ऐलान किया है। इससे पहले तीन सितंबर 2026 को आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक पद की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था। अब मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद पार्टी में भी स्वतंत्र हैं और उन्हें पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। मायावती ने यह फैसला…
Read More17.29 करोड़ के नकली नोट कांड में नया मोड़, करेंसी चेस्ट का ड्राइवर आदर्श लापता, बैंककर्मी पर अपहरण का आरोप
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले ने मंगलवार को उस समय नया और गंभीर मोड़ ले लिया जब करेंसी चेस्ट में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाला ज्ञानागढ़ निवासी आदर्श संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। आदर्श के पिता शिवप्रसाद ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए डीएम और एसएसपी को शिकायत कर बरामदगी की मांग की है। उन्होंने तीन लोगों पर बेटे को अगवा कराने का आरोप लगाया है, जिनमें एक बैंककर्मी…
Read Moreहल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर बोले सीएम धामी- ‘शुद्धिकरण हुआ, लेकिन जाति का नहीं’, कांग्रेस पर साधा निशाना
हल्द्वानी : शुद्धिकरण मामले को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमाई हुई है। विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि हल्द्वानी में किसी व्यक्ति को अपमानित करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री धामी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मामले…
Read Moreहल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत
हल्द्वानी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। नितिन नवीन उत्तराखंड भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। बैठक के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव, विकसित उत्तराखंड संकल्प…
Read Moreसहारनपुर के PNB में नकली नोट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त बैंक मैनेजर गिरफ्तार
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य की नकली करेंसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने मामले में फरार चल रहे बैंक मैनेजर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अमित कुमार इस मामले में FIR में नामजद प्रमुख आरोपियों में शामिल बताया जा रहा है। एजेंसी के मुताबिक, करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचाने की कथित साजिश में उसकी अहम भूमिका सामने आई है। यह कार्रवाई RC-02/2026/NIA/LKW मामले में की गई है। NIA ने…
Read Moreसहारनपुर मस्जिद विध्वंस को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जताई नाराजगी, कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान
सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद के ध्वस्त के बाद मामले को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद सक्रिय हो गई है। संगठन के केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सहारनपुर पहुंचकर मामले की कानूनी, प्रशासनिक और सामाजिक स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के जिम्मेदार लोगों, अधिवक्ताओं, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की हिदायत पर महासचिव मौलाना मुहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद हाजी फज़लुर्रहमान, सांसद इमरान मसूद,…
Read Moreचंडीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका गया मार्च; कई नेता हिरासत में
चंडीगढ़ : हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से पहले ही बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने और उसे तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के…
Read Moreहल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में पहली FIR, SP क्राइम को सौंपी जांच
हल्द्वानी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद शुद्धिकरण किए जाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। जांच की जिम्मेदारी एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र को सौंपी गई है। मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से लगातार मुकदमा दर्ज…
Read Moreबीजेपी कार्यसमिति बैठक में 597 पदाधिकारी होंगे शामिल, प्रदेश प्रभारी को लेकर असमंजस
हल्द्वानी : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में प्रदेशभर से 597 पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के तौर पर बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात, विकसित उत्तराखंड के रोडमैप और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें उत्तराखंड के…
Read More