बाराबंकी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाराबंकी पहुंचे शंकराचार्य ने भाजपा सरकार पर गौ संरक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यदि गौमाता को उचित सम्मान और सुरक्षा नहीं मिली, तो चुनाव में इसका राजनीतिक असर देखने को मिलेगा। ‘गाय सुरक्षित होती तो यात्रा निकालने की जरूरत नहीं पड़ती’ अपनी ‘गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ के दौरान बाराबंकी पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा सरकार में भी गायें…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट; 20 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
नई दिल्ली : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) से जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से भी जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। मुख्य न्यायाधीश की पीठ की ओर से हुई सुनवाई के दौरान कहा गया कि मामला फिलहाल जांच…
Read Moreसिर्फ किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी यात्री मौके से गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर में मामूली किराए के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ई-रिक्शा का किराया देने को लेकर हुए झगड़े में एक यात्री ने चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 10:30 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जोगियान पुल के…
Read Moreनिकाह से पहले देना होगा घोषणा-पत्र, बागपत की जामा मस्जिद का अहम फैसला; इमामों की कानूनी सुरक्षा पर जोर
बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत स्थित जामा मस्जिद में जमीअत उलेमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में निकाह की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब मस्जिद के किसी भी इमाम द्वारा निकाह पढ़ाने से पहले वर-वधू पक्ष को स्टाम्प पेपर पर अधिवक्ता द्वारा तैयार किया गया विधिवत घोषणा-पत्र (डिक्लेरेशन) प्रस्तुत करना होगा। इस फैसले का उद्देश्य निकाह पढ़ाने वाले इमामों को भविष्य में होने वाले कानूनी विवादों से बचाना बताया गया है। क्यों लिया गया यह…
Read Moreसहारनपुर में अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई; 88.58 लाख की राजस्व क्षति उजागर
सहारनपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्टोन क्रशरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। जांच में एक स्टोन क्रशर पर हजारों घनमीटर उपखनिज का अवैध भंडारण पकड़ा गया, जबकि दूसरे स्टोन क्रशर पर सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ और निगरानी व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में स्टोन क्रशरों की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निलंबित करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। खान निरीक्षक एवं खान अधिकारी की संयुक्त टीम ने 5…
Read Moreदलित संगठनों पर मायावती का बड़ा हमला, बोलीं- बहुजन समाज को भड़काने की साजिश हो रही है
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की राजनीतिक हलचल के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल फर्जी दलित संगठनों के जरिए बहुजन समाज को गुमराह और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी इस तरह की राजनीति का हिस्सा नहीं बनेगी। ‘बीएसपी धरना-प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास नहीं करती’ मायावती ने अपने बयान में कहा कि बीएसपी दूसरी…
Read Moreसहारनपुर में राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस का हमला, अनुमा आचार्य बोलीं- “भगवान राम सब देख रहे हैं”, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
सहारनपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सेवानिवृत्त विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने शनिवार को सहारनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चंदा गड़बड़ी के मुद्दे पर भाजपा और ट्रस्ट प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में यदि दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि “भगवान राम सब देख रहे हैं और सत्य एक न एक दिन सामने जरूर आएगा।” सहारनपुर कांग्रेस कार्यालय…
Read Moreअरेबियन मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी ग्रांट खत्म; 452 मदरसों पर पड़ेगा असर
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के अरेबियन मदरसों को लेकर बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अरेबियन मदरसों को मिलने वाली सरकारी ग्रांट समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सरकार का यह फैसला वित्तीय वर्ष 2027-28 से लागू होगा। इसके साथ ही राज्य में मदरसों की मान्यता और संचालन की व्यवस्था नए कानून के तहत संचालित होगी। सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड में लागू मदरसा एजुकेशन बोर्ड एक्ट और गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता नियम 30 जून 2026 को समाप्त हो चुके हैं।…
Read Moreबद्रीनाथ प्रसाद चोरी केस: SIT ने खंगाले 3 साल के रिकॉर्ड, बैंक अकाउंट और CCTV की होगी गहन जांच
उत्तराखंड : उत्तराखंड के चर्चित बद्रीनाथ प्रसाद चोरी केस में जांच अब निर्णायक चरण की ओर बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जांच का दायरा काफी व्यापक कर दिया है। टीम अब केवल चोरी की घटना ही नहीं, बल्कि पिछले तीन वर्षों में मंदिर में आए दान और चढ़ावे की पूरी व्यवस्था की भी जांच कर रही है। चमोली पुलिस ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मदन सिंह बिष्ट को सौंपी है। जबकि बद्रीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल को जांच अधिकारी बनाया…
Read Moreलगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया हजारों क्यूसेक पानी, यमुना किनारे अलर्ट
सहारनपुर : पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। नदियों, बरसाती नालों और जलाशयों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को हथनीकुंड बैराज में पानी की आवक बढ़ने के बाद बैराज से हजारों क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन, सिंचाई विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं।…
Read More