सहारनपुर : बेहट कोतवाली क्षेत्र में कूटरचित रॉयल्टी के जरिए उपखनिज का परिवहन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त चेकिंग के दौरान खनिज से लदे ट्रक को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई थी। जांच में रॉयल्टी कूटरचित मिलने के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। खनिज से लदे ट्रक को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पुलिस और राजस्व विभाग की टीम…
Read MoreCategory: अपराध
डीएम कार्यालय से 50 कदम दूर किसान नेता की कार चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जिलाधिकारी कार्यालय से महज करीब 50 कदम की दूरी पर भारतीय किसान यूनियन के नकुड़ तहसील प्रभारी विनीत चौधरी की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हो गई। घटना उस समय हुई, जब विनीत चौधरी समेत किसान यूनियन के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कार खड़ी करने के बाद सभी डीएम कार्यालय की ओर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो कार अपनी जगह से गायब थी। विनीत चौधरी के मुताबिक,…
Read More26 साल पुराने हत्याकांड में सात दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 1.87 लाख का जुर्माना
मुजफ्फरनगर : जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी में करीब 26 साल पहले हुए चर्चित हत्याकांड में अदालत ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 की पीठासीन अधिकारी ज्योत्सना सिंह ने मामले में सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने सभी दोषियों पर 1 लाख 87 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष 11 गवाह पेश किए। शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा के मुताबिक, घटना के संबंध में वादी जसवीर…
Read Moreकेंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, शिक्षक निलंबित; POCSO एक्ट में केस दर्ज
एक नाबालिग छात्रा समेत दो छात्राओं से कथित अमर्यादित व्यवहार का मामला, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों कर रहे जांच पौड़ी गढ़वाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोप परिसर में तैनात एक शिक्षक पर लगे हैं। शिकायत में एक छात्रा के नाबालिग होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने…
Read Moreचिलकाना में अवैध खनन पर कार्रवाई, बिना रॉयल्टी और ओवरलोड तीन डंपर सीज
सहारनपुर : अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए तीन डंपरों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को खनन सामग्री समेत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…
Read Moreमायके में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, चाचा से निकाह कराने का भी आरोप; दो के खिलाफ केस
हरिद्वार : हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में तीन तलाक और निकाह हलाला के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और पति के चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति महिला को परेशान करता था और उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बादशाहपुर पथरी निवासी एक व्यक्ति ने थाने में…
Read Moreसहारनपुर के बाद मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के नकली नोट, FIR दर्ज
मेरठ : उत्तर प्रदेश में करेंसी चेस्ट से नकली नोट मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सहारनपुर के पीएनबी करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने का मामला अभी जांच के घेरे में है। इसी बीच अब मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में भी लाखों रुपये की नकली करेंसी मिलने से हड़कंप मच गया है। मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा के करेंसी चेस्ट से जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। मामले…
Read More85 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी और लिपिक गिरफ्तार, सरकारी आवास से नकदी बरामद
शामली : भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी और लिपिक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर खनन पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को 85 हजार रुपये की कथित रिश्वत के साथ पकड़ा। कार्रवाई के दौरान खनन अधिकारी के सरकारी आवास से भी नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। मेरठ विजिलेंस के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम…
Read Moreसहारनपुर में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने खुद का भी गला काटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
सहारनपुर : सहारनपुर के नानौता कस्बे के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने खुद का गला भी काट लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गजाला पुत्री इस्लाम के रूप…
Read More4.76 करोड़ की स्मैक और 10.30 लाख कैश, सहारनपुर में नशे के नेटवर्क का खुलासा
सहारनपुर : सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नकुड़ पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये है। आरोपियों के पास से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक अपाचे बाइक भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों…
Read More