राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी, अब 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान

Anti-Paper Leak Law, President Draupadi Murmu, Public Examination Paper Leaks,

नई दिल्ली : पेपर लीक और परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल के खिलाफ केंद्र सरकार ने कानून को और सख्त कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही संशोधित कानून लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। नए प्रावधानों में पेपर लीक के मामलों की तेजी से जांच और सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के साथ-साथ दोषियों के लिए सजा और जुर्माने को भी बढ़ाया गया है। कानून मंत्रालय की ओर…

Read More

विपक्ष के नेताओं ने संसद परिसर में एक नाटकीय प्रदर्शन किया, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने वेशभूषा पहनकर आए सांसदों को चेतावनी दी

नई दिल्ली : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को उजागर करने के लिए शुक्रवार को विपक्ष के नेताओं ने संसद परिसर में एक नाटकीय प्रदर्शन किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने वेशभूषा पहनकर आए सांसदों को चेतावनी दी और कहा कि वे संसद की पवित्रता और मर्यादा को कम कर रहे हैं। बिरला ने कहा कि सदन में प्लेकार्ड और बैनर लाना संसदीय परंपराओं और मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “जो माननीय सदस्य यहां अलग-अलग वेशभूषा में आते हैं, उनके लिए मेरी चेतावनी है। कई सदस्यों…

Read More

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर PM मोदी का संदेश- ‘वादा पूरा हुआ, पेपर माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा’

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर PM मोदी का संदेश

नई दिल्ली : संसद के दोनों सदनों से पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों की रोकथाम) अमेंडमेंट बिल, 2026 के पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश में भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि पेपर लीक करने वाले गिरोह और पेपर माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्यसभा से बिल पारित…

Read More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तीन महीने में पुल में दरार, एनएचएआई ने कहा- घबराने की बात नहीं

A bridge on the Delhi-Dehradun Greenfield Expressway has developed cracks, NHAI says there's no need to panic.

सहारनपुर : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। एक्सप्रेसवे शुरू होने के करीब तीन महीने बाद ही बड़गांव इंटरचेंज पर देवबंद-नानौता मार्ग के ऊपर बने पुल के निचले हिस्से में दरारें दिखाई देने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता का माहौल है। गुरुवार को एनएचएआई की टीम द्वारा दरारों की मरम्मत के लिए पैचिंग का कार्य किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में शुरू हुए इस एक्सप्रेसवे के…

Read More

भाजपा सांसद और NDA मंत्री की बेटियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जताई खुशी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी घमासान

Minister Keshav Mahanta's daughter Dibisha

भुवनेश्वर/गुवाहाटी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जहां विपक्ष और छात्र संगठनों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया, वहीं अब इस मामले में एक दिलचस्प सियासी घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा सांसद और NDA सरकार से जुड़े नेताओं के परिवारों की युवा पीढ़ी में भी इस इस्तीफे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ओडिशा की भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मनाया, जबकि असम सरकार में मंत्री केशव महंत की बेटी दिबिशा महंत…

Read More

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर दिल्ली पुलिस सख्त, 400 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक

Children, old and young and social media is everyone's life!

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही कथित फर्जी और भ्रामक सूचनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन से जुड़ी कई झूठी खबरें, एडिटेड वीडियो, डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई सामग्री सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री का उद्देश्य लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना हो सकता है। केंद्रीय जिला के…

Read More

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूमा विपक्ष, प्रियंका गांधी से अखिलेश यादव तक बोले—युवाओं की बड़ी जीत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूमा विपक्ष

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 36 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रधान के इस्तीफे को विपक्षी दलों ने बड़ी राजनीतिक और लोकतांत्रिक जीत बताया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच जहां जश्न का माहौल देखने को मिला, वहीं विपक्षी नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी ने वापस लिया आंदोलन, सरकार से बनी सहमति; जानिए किन बड़ी शर्तों पर खत्म हुआ प्रदर्शन

Dharmendra Pradhan Resigns

नई दिल्ली : NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कई दिनों से चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब समाप्त हो गया है। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद प्रदर्शनकारियों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत हुई। इसके बाद संगठन ने कुछ अहम मांगों और शर्तों पर सहमति बनने के बाद अपना आंदोलन वापस लेने का फैसला किया है। CJP के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने आंदोलन वापस लेने…

Read More

छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पत्र में बताई वजह

Dharmendra Pradhan Resigns

नई दिल्ली : NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आई है। छात्रों की ओर से लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। अब सामने आए पत्र के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपने की घोषणा की है। हालांकि, इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। युवाओं के नाम लिखे पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि…

Read More

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

Union Cabinet Decision, NEET

नई दिल्ली : देश में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद केंद्रीय कैबिनेट ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले एक ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी। माना जा रहा है कि इस विधेयक को अगले सप्ताह संसद में पेश किया जा सकता है। प्रस्तावित कानून में परीक्षा से जुड़े संगठित अपराध में…

Read More