सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने अनोखा तरीका अख्तियार किया है। नगर निगम ने प्रताप नगर व रायवाला कपड़ा बाजार में नालों पर अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानों के बाहर बने स्थानों पर लाल निशान लगाए हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार चार सौ से अधिक दुकानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। यदि दुकानदारों ने एक जुलाई से पहले स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम एक जुलाई (मंगलवार) से अतिक्रमण ध्वस्त कर देगा। इस पर प्रताप नगर व रायवाला क्षेत्र के व्यापारियों के…
Read MoreCategory: सहारनपुर
फर्जी दस्तावेजों से हड़प ली ताऊ-ताई की करोड़ों की संपत्ति, आरटीआई में हुए चौंकाने वाले खुलासे
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ताऊ-ताई की करोड़ों की संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपने ताऊ-ताई की संपत्ति हड़पने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके चचेरे भाई ने ताऊ-ताई के निसंतान होने का फायदा उठाया है। चचेरे भाई ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर संपत्ति हड़प ली। आरटीआई में फर्जी दस्तावेजों का खुलासा हुआ है। जिसमें चचेरे भाई का पूरा परिवार शामिल है। मामला थाना मंडी इलाके के मोहल्ला मुफ्ती का है। जहां शहजादा खुर्रम ने थाने में तहरीर…
Read Moreरेस्टुरेंट में प्रेमिका के साथ कोफ़ी पीना युवक को पड़ा महंगा, प्रेमिका के भाइयों पकड़ कर प्रेमी की कर दी धुनाई
सहारनपुर : सहारनपुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से रेस्टोरेंट में मिलना महंगा पड़ गया। रेस्टुरेंट में कॉफी पीते समय युवती के भाई ने दोनों को पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं प्रेमिका के भाई युवक अपने घर ले गए। जहां परिजनों के साथ मिलकर उसे पीटकर अधमरा कर दिया। प्रेमिका के परिजनों द्वारा प्रेमिमको पीटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी की जान बचाई। इसके बाद घायल अवस्था में युवक बाइक से अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है।…
Read Moreपत्नी और तीन बच्चों की हत्या के मामले में भाजपा नेता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने जुटाए ये सबूत
सहारनपुर : भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी थी। पुलिस ने चार्जशीट पेश करते हुए 20 गवाहों और सबूतों का जिक्र किया है। साथ ही जल्द सजा दिलाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है। बता दें कि सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में दिल दहला देने वाले चौहरे हत्याकांड में अपनी जांच पूरी करते हुए पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता योगेश रोहिला के खिलाफ कोर्ट में 150 पन्नों से ज्यादा की…
Read Moreजातिगत जनगणना के समर्थन में जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द, महमूद मदनी बोले- जातिगत गणना सामाजिक और राजनीतिक जरूरत बन गई है
देवबंद : जातिगत गणना को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। जहां सभी राजनितिक दल जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं वहीं इस्लामिक संगठन भी इसके समर्थन में उतर आये हैं। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने देश में होने वाली जाति आधारित जनगणना का समर्थन किया है।जमीयत अध्यक्ष महमूद मदनी ने उम्मीद जताई है कि इस प्रक्रिया से निष्पक्ष शासन, सही नीति निर्माण और संसाधनों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित होगा। आपको बता दें कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के मौलाना महमूद मदनी ने एक बयान में…
Read Moreअमेरिका और इजरायल मुस्लिम देशों को बना रहे हैं लगातार निशाना : मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर : जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने ईरान पर इजरायल के हालिया हुए हमले की कड़ी निंदा की उन्होंने इसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने कहा इजरायल द्वारा ईरान की परमाणु स्थापनाओं और आवासीय क्षेत्रों पर हमला कर संयुक्त राष्ट्र चार्टर और वैश्विक नियमों की सीधी अवहेलना की है। मौलाना मदनी ने आरोप लगाया कि इजरायल की एक प्रकार की गुंडागर्दी और अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाना अमेरिका और पश्चिमी देशों के संरक्षण के बिना संभव नहीं…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, रिक्त पदों को भरने के साथ आठवें वेतन आयोग को लेकर हुई चर्चा
लखनऊ/ सहारनपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजी. हरिकिशोर तिवारी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल और मुख्यमंत्री के बीच कर्मचारी समस्याओं, भर्तियों, अनावश्यक न्यायिक विवादों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस चर्चा में पदाधिकारियों ने प्रदेश के अधीनस्थ चयन आयोग, शिक्षा आयोग आदि में अत्यंत धीमी चयन प्रक्रिया के आंकड़े प्रस्तुत किए। अध्यक्ष तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2015 से प्रदेश में अनेक रिक्तियां कतिपय कारणों से विलम्बित हो रही हैं। जिसके चलते प्रदेश में विभिन्न संवर्गों के 50 प्रतिशत…
Read Moreखेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं: कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सैनी
सहारनपुर : मनोहरपुर में आज एक रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया। इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक सैनी ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता, खेल प्रेमी, युवा और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में श्री अशोक सैनी ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता…
Read Moreसहारनपुर के किसान ने शुरू की सिंदूर की खेती, ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन, दूसरों को भी कर रहा प्रेरित
सहारनपुर : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पर्यटक महिलाओं के पतियों को गोली मारने के बाद “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी गई थी। जिसके बाद इन दिनों सिंदूर का व्यापार हो रहा है। ऐसे में सहारनपुर के सुधीर सैनी ने पथरीली जमीन में सिंदूर उगाकर अनूठी मिसाल कायम की है। सिंदूर की खेती कर किसान सुधीर सैनी अपनी बहू और बेटियों की विदाई के लिए सिंदूर तैयार…
Read Moreसहारनपुर में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने खेतों में उतारा हेलीकॉप्टर, घबरा गए थे ग्रामीण
सहारनपुर : थाना चिलकाना इलाके में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने खाली पड़े खेतों सुरक्षित लैंडिंग कराई। दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ‘लादेन किलर’ के नाम से भी मशहूर है। एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।…
Read More