इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार बना मासूम की मौत की वजह, प्रेमी पर 6 माह के बच्चे की हत्या का आरोप, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

A love affair on Instagram led to the death of an innocent child, A lover has been accused of murdering a 6-month-old child

सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गंगोह के दौलतपुर छन्नों गांव निवासी इमरान ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शबाना इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी विशाल के साथ चली गई और इसी दौरान उनके छह महीने के बेटे समीर की मौत हो गई। इमरान का आरोप है कि विशाल ने उसके बेटे की हत्या कर शव मेरठ के नौचंदी क्षेत्र के एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे देर रात गिरफ्तार…

Read More

सहारनपुर में 17 अगस्त से 9 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, 13 जिलों के युवा होंगे शामिल

Agniveer Recruitment Rally in Saharanpur from August 17th to September 9th, Youth from 13 Districts to Participate

सहारनपुर : सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ की ओर से सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली 17 अगस्त से 9 सितंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित होगी। इस भर्ती रैली में एआरओ मेरठ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 13 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) श्रेणी के उम्मीदवार शामिल होंगे। वहीं, अग्निवीर…

Read More

‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 480 ग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

Two notorious drug smugglers arrested

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 480 ग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें विधिक कार्यवाई की जा रही है।  पास से पकड़ी गई चरस की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 24 लाख…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग युवती को भगाने और दुष्कर्म का आरोप 

Accused arrested in case of rape and POCSO Act of minor

सहारनपुर : सहारनपुर में थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को चिलकाना अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना कोतवाली मंडी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी…

Read More

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: धरना खत्म, फिर भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से रास्ते बंद होने का आरोप; एडमिशन लेने पहुंच रहे छात्रों को परेशानी

Mohammad Ali Jauhar University Rampur News

रामपुर : मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहा विवाद धरना खत्म होने के बाद भी पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से जारी ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद कई दिनों तक छात्र धरने पर बैठे थे। बाद में मंडल आयुक्त की ओर से अगले आदेश तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, धरना समाप्त होने के बावजूद यूनिवर्सिटी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और रास्तों…

Read More

लखनऊ में नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, अमीनाबाद में 5 दवा कारोबारियों पर FIR

Aminabad medical shop sealed

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नकली दवाओं के कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने फर्जी बिलिंग और कागजी लेनदेन के जरिए नकली दवाओं को बाजार में खपाने वाले कथित नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में अमीनाबाद थाने में पांच दवा कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग की कार्रवाई के बाद दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ज्वाइंट कमिश्नर ब्रजेश कुमार के मुताबिक, जांच में सामने आया कि कुछ दवा कारोबारियों द्वारा बिना वास्तविक…

Read More

अमेठी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबकर मां-बेटे की मौत, छोटे भाई को ग्रामीणों ने बचाया

Amethi Mother and son drown in Amethi, Mother and son drown in Amethi, Two drown in Amethi pond, Mother and son die tragically in Amethi, Amethi latest news updates,

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तालाब में गई भैंस को निकालने के लिए बेटा पानी में उतरा था। पानी अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। बेटे को डूबता देख मां भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गईं। इसी दौरान दोनों पानी में डूब गए। हादसे में परिवार के एक अन्य बेटे की जान भी खतरे में पड़ गई थी, लेकिन…

Read More

संसद में पास हुए पेपर लीक बिल पर मायावती ने उठाए सवाल, बोलीं- सिर्फ सख्त सजा से नहीं रुकेगा अपराध, रोकथाम के लिए भी करने होंगे ठोस उपाय

Mayawati claims BSP's return with ballot paper

लखनऊ : संसद में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त प्रावधानों वाले बिल के पास होने के बाद अब इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पेपर लीक निरोधक कानून को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल पेपर लीक के बाद दोषियों को सख्त सजा देने का प्रावधान करने से इस गंभीर समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं होगा। सरकार को सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि…

Read More

यूपी में शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड के विलय की सुगबुगाहट, हाईकोर्ट में याचिका के बाद गरमाई सियासत; जानिए क्या हैं पक्ष और विपक्ष के तर्क

Merger of Shia and Sunni Waqf Boards

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के संभावित विलय को लेकर सियासी और सामाजिक बहस तेज होती नजर आ रही है। प्रदेश में वर्तमान समय में शिया और सुन्नी समुदाय के लिए अलग-अलग वक्फ बोर्ड काम कर रहे हैं। दोनों बोर्डों के पास संबंधित समुदायों की वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन है और दोनों के अध्यक्ष, सदस्य, समितियां तथा प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी अलग-अलग हैं। अब दोनों बोर्डों को मिलाकर एक संयुक्त मुस्लिम वक्फ बोर्ड बनाए जाने की मांग ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया…

Read More

वर्दी का भरोसा बना मौत का जाल! अस्पताल से 10 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया सिपाही, हत्या के बाद श्मशान घाट में फेंका शव

Promised to drop her home took her away from the hospital

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की वर्दी पहने एक सिपाही पर 10 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि सिपाही ने बच्ची को घर छोड़ने का झांसा दिया और बाइक पर अपने साथ ले गया। इसके बाद बच्ची की हत्या कर उसके शव को चिलुआताल क्षेत्र के श्मशान घाट में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी…

Read More