जालौन : बाहर से गुलाब की खुशबू और भीतर नशीले पदार्थों का कथित कारोबार! उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ऐरी रमपुरा गांव में सामने आए इस मामले ने जांच एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है। यहां गुलाबजल बनाने के नाम पर टीनशेड के भीतर कथित तौर पर ड्रग्स तैयार की जा रही थी। कई महीनों से चल रही इस गतिविधि पर गुरुवार तड़के उस समय कार्रवाई हुई, जब डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, केमिकल और…
Read MoreCategory: अपराध
मेरठ जेल में मुस्कान, रविता और दामिनी रखेंगी अहोई अष्टमी का व्रत, बच्चों की लंबी उम्र के लिए मांगी पूजा सामग्री
मेरठ : पति की हत्या के चर्चित मामलों में सजा पा चुकीं मुस्कान, रविता और दामिनी जेल की सलाखों के पीछे अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। तीनों महिला बंदियों ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना के लिए एक नवंबर को व्रत रखने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने जेल प्रशासन से अनुमति मांगी है और पूजा सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। जेल प्रशासन ने तीनों को पूजा सामग्री मुहैया कराने की बात कही है। बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी मुस्कान और…
Read Moreशशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की धमकी; बोलीं- राजपूत की बेटी हूं, डरने वाली नहीं
सहारनपुर : देवबंद की पूर्व भाजपा विधायक शशिबाला पुंडीर को रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए धमकी भरे पत्र ने सहारनपुर में सनसनी फैला दी है। पत्र में उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर गोली मारने और उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा उन्हें जनसुनवाई बंद करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मांगने की चेतावनी भी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल उनके आवास पर…
Read Moreकानपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 43 युवाओं से ठगे 80 लाख, नियुक्ति पत्र के नाम पर खेल
कानपुर : सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद लगाए बैठे 43 युवाओं के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिरों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में एलडीसी, चपरासी और माली के पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से करीब 80 लाख रुपये वसूल लिए। ठगों ने नियुक्ति का भरोसा दिलाने के लिए दस्तावेज जमा कराए और चयन प्रक्रिया पूरी होने का दावा किया। लेकिन तय तारीख पर नियुक्ति पत्र नहीं मिले। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के…
Read Moreटाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग केस में सीतापुर की राधा गिरफ्तार, मां ने साजिश में फंसाने का लगाया आरोप
सीतापुर : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के नहवइया गांव की रहने वाली 23 वर्षीय राधा भी शामिल है। बेटी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद उसकी मां मैना देवी ने उसे निर्दोष बताते हुए साजिश के तहत फंसाए जाने की आशंका जताई है। दो महिलाएं और दो युवक गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार दूसरी…
Read Moreसहारनपुर में 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, 7 महीने से पैमाइश के लिए भटक रहा था किसान
सहारनपुर : जमीन की पैमाइश कराने के लिए सात महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने तहसील सदर परिसर में कानूनगो प्रदीप रोहेला को 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि किसान की जमीन की धारा-24 के तहत पैमाइश कराने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। किसान ने यह भी आरोप लगाया कि वह पहले…
Read MorePM और CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी! सरकारी योजना के नाम पर पैसे ऐंठ रहे जालसाज, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जालसाज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों सहित प्रमुख हस्तियों के छेड़छाड़ किए गए वीडियो और डीपफेक का इस्तेमाल कर फर्जी सरकारी योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं। इन विज्ञापनों में लोगों को आर्थिक सहायता, नकद इनाम और अन्य लाभ दिलाने का झांसा दिया जाता है। इसके बाद टैक्स, रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम…
Read More90.59 लाख की ठगी, करोड़ों की जांच और स्कोडा पर कानूनी घमासान! श्रद्धा दुबे को कोर्ट का नोटिस, 30 अक्टूबर को होगा अहम फैसला
सहारनपुर : आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 90.59 लाख रुपये के साइबर ठगी मामले में जब्त लग्जरी स्कोडा कार को लेकर कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रही है। पीड़ित डॉ. प्रभात कुमार वर्मा की ओर से कार को रिलीज कराने के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र पर सहारनपुर की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने श्रद्धा दुबे को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उसे 30 अक्टूबर 2026 को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। पुलिस की पूर्व जांच में सामने आया था कि कथित साइबर ठगी…
Read Moreटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, सलमान खान को दी परिवार खत्म करने की धमकी
मुंबई : फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई में हलचल तेज हो गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में टाइगर श्रॉफ को पहले चेतावनी देने और बात नहीं मानने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। साथ ही अभिनेता सलमान खान और उनके साथ काम करने वाले लोगों को भी धमकी दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर…
Read Moreसहारनपुर में नशे के कारोबार पर चोट: 510 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कीमत एक करोड़
सहारनपुर : सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को नकुड़ थाना पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, जिले…
Read More