सहारनपुर : सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी हुआ नवजात बच्चा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। थाना जनकपुरी पुलिस ने करीब 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्चे को हरिद्वार जिले के बहादराबाद से सकुशल बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला उस समय बच्चे को लेकर बहादराबाद बाईपास स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल के बाहर किसी व्यक्ति के आने का इंतजार कर रही थी। नवजात शिशु की बरामदगी से जहां पुलिस ने राहत की साँस ली है वहीं परिजनों ने पुलिस की…
Read MoreCategory: अपराध
सहारनपुर महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने पिता से बच्चा लेकर फरार हुई संदिग्ध महिला
सहारनपुर : जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए सोमवार को एक नवजात शिशु चोरी हो गया। टीका लगवाने के लिए बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे पिता से एक संदिग्ध महिला ने बातचीत के बाद नवजात को अपनी गोद में ले लिया। इसके बाद महिला ने टीके का कार्ड लाने के बहाने पिता को वहां से भेज दिया। पिता जब कार्ड लेकर वापस लौटा तो महिला बच्चे को लेकर गायब हो चुकी थी। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर…
Read Moreविधायक पूजा पाल के खाते से 1.55 लाख की साइबर ठगी, PhonePe-UPI से कई बार निकाली रकम
प्रयागराज : कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल भी साइबर जालसाजों के निशाने पर आ गईं। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से PhonePe और UPI के जरिए कई बार में करीब 1.55 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से संदिग्ध लेनदेन का पता चलने के बाद विधायक की ओर से पुलिस और बैंक में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पूजा पाल का बैंक खाता प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया…
Read Moreसहारनपुर में महिला JE से बदसलूकी का आरोप, जबरन शराब पिलाने की कोशिश के मामले में दो पर मुकदमा
सहारनपुर : इंजीनियर दिवस के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) की महिला अवर अभियंता (JE) से कथित बदसलूकी और जबरन शराब पिलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला जेई ने विभाग में तैनात अवर अभियंता अनुज भारद्वाज पर नशे की हालत में अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, शारीरिक बल प्रयोग और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर के आधार पर जनकपुरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला जेई तनु राजपूत ने पुलिस…
Read Moreसहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर दोबारा लगे बोर्ड, 13 जगहों पर मुनादी के साथ हुई कार्रवाई
सहारनपुर : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला की कुर्क संपत्तियों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को जिले में करीब 13 स्थानों पर कुर्क की गई संपत्तियों पर दोबारा बोर्ड लगाए गए। इन संपत्तियों पर पहले भी कुर्की की कार्रवाई के बाद बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन कुछ स्थानों पर बोर्ड टूट जाने के बाद प्रशासन ने उन्हें फिर से लगाने का निर्णय लिया। प्रशासन का कहना है कि कुर्क संपत्तियों पर बोर्ड लगे रहने से मौके पर यह स्पष्ट रहता है…
Read More20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद, 10% कमीशन पर बाजार में खपाने का खुलासा; सहारनपुर में नए नेटवर्क की जांच
सहारनपुर : सहारनपुर में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों से जुड़े मामले की जांच के बीच अब नकली सिक्कों का मामला सामने आने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। नगर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 रुपये के नकली सिक्के बाजार में चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के नकली सिक्के बरामद हुए हैं। शुरुआती पूछताछ में नकली सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए कमीशन का सिस्टम सामने आया…
Read MorePMO का फर्जी ID कार्ड बनाने में AI का इस्तेमाल, बॉडीगार्ड के पास मिली लोडेड रिवॉल्वर; कोर्ट में खुला राज
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ा अधिकारी बनकर घूम रहे 24 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल ChatGPT की मदद से फर्जी पीएमओ पहचान पत्र और दस्तावेज तैयार किए थे। आरोपी अपने साथ एक हथियारबंद बॉडीगार्ड भी लेकर घूम रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान बॉडीगार्ड के पास से लोडेड रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। गिरफ्तार आरोपी की…
Read Moreशामली में खेतों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन से मचा हड़कंप, किसानों को नलकूपों की रेकी का डर
शामली : थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव गोहरपुर के जंगल में गुरुवार सुबह खेतों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन उड़ता दिखाई देने से किसानों में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने ड्रोन को काफी देर तक आसमान में उड़ते देखा। क्षेत्र में बड़ी संख्या में नलकूप होने के कारण किसानों ने आशंका जताई कि कोई शातिर व्यक्ति ड्रोन के माध्यम से नलकूपों की रेकी कर रहा हो सकता है। हालांकि, ड्रोन के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ…
Read Moreश्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा के ऐलान के बाद स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तान से धमकी
अज्ञात नंबर से फोन कर 6 दिसंबर को शाही ईदगाह को नुकसान पहुंचाने पर जान से मारने की चेतावनी, संत बोले- धमकी से नहीं रुकेंगे मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए 6 दिसंबर को कार सेवा शुरू करने के ऐलान के बाद गोवर्धन स्थित चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। स्वामी सच्चिदानंद का दावा है कि बुधवार को पाकिस्तान के नंबर से उनके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया। कॉल करने वाले ने चेतावनी दी कि यदि 6 दिसंबर…
Read More17.29 करोड़ के नकली नोट कांड में नया मोड़, करेंसी चेस्ट का ड्राइवर आदर्श लापता, बैंककर्मी पर अपहरण का आरोप
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले ने मंगलवार को उस समय नया और गंभीर मोड़ ले लिया जब करेंसी चेस्ट में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाला ज्ञानागढ़ निवासी आदर्श संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। आदर्श के पिता शिवप्रसाद ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए डीएम और एसएसपी को शिकायत कर बरामदगी की मांग की है। उन्होंने तीन लोगों पर बेटे को अगवा कराने का आरोप लगाया है, जिनमें एक बैंककर्मी…
Read More