सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य की नकली करेंसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने मामले में फरार चल रहे बैंक मैनेजर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अमित कुमार इस मामले में FIR में नामजद प्रमुख आरोपियों में शामिल बताया जा रहा है। एजेंसी के मुताबिक, करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचाने की कथित साजिश में उसकी अहम भूमिका सामने आई है। यह कार्रवाई RC-02/2026/NIA/LKW मामले में की गई है। NIA ने…
Read MoreCategory: अपराध
रासुका के नाम पर नागरिक को मनमाने ढंग से जेल में नहीं रखा जा सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मजदूरों के आंदोलन से जुड़े एक मामले में छात्रा आकृति चौधरी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत को रद्द कर दिया। कोर्ट ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि रासुका जैसी असाधारण कार्रवाई का इस्तेमाल किसी व्यक्ति को जमानत मिलने के बावजूद जेल में बनाए रखने के विकल्प के तौर पर नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल आरोप, अनुमान, पूर्वाग्रह या अटकलों के आधार पर नागरिक की स्वतंत्रता नहीं छीनी जा सकती। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन…
Read Moreमलबे से अस्पताल तक चीख-पुकार, कौशांबी पटाखा फैक्ट्री हादसे में मौत का आंकड़ा 14 पहुंचा
कौशांबी : पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 14 पहुंच गया है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 16 वर्षीय उर्वशी ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में झुलसे तीन लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उर्वशी की हालत हादसे के बाद से ही बेहद नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों…
Read Moreसहारनपुर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, दामाद पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप, आरोपी दामाद फरार
सहारनपुर : कोतवाली मंडी क्षेत्र की हयात कॉलोनी में सोमवार शाम एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसके घर में रह रहे दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि कोतवाली मंडी इलाके की हयात कॉलोनी निवासी…
Read Moreडिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, 12 दिन तक व्हाट्सऐप कॉल पर रखा बंधक
देहरादून : उत्तराखंड एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी विभाग का अधिकारी बताकर अल्मोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला को करीब 12 दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान आरोपियों ने गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। एसटीएफ के मुताबिक, पीड़िता ने जनवरी 2026 में…
Read Moreसहारनपुर में 17 करोड़ की नकली करेंसी का राज गहराया, RBI-PNB की 21 सदस्यीय टीम कर रही जांच
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पीएनबी के अधिकारियों की 21 सदस्यीय संयुक्त टीम ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आरबीआई की टीम भी करेंसी चेस्ट पहुंची और नकदी से जुड़े रिकॉर्ड तथा नोटों की जांच की।शुरुआती जांच में सामने आया है कि जाली नोटों…
Read Moreबलरामपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, कमरे में बिस्तर पर मिले दोनों के शव; आत्महत्या की आशंका
बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पीर गेडास गांव में सोमवार को एक ही कमरे में पति-पत्नी के शव बिस्तर पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद…
Read Moreसहारनपुर में नकली नोटों का आंकड़ा 17 करोड़ तक पहुंचा, बैंकिंग सिस्टम पर उठे बड़े सवाल, तीन बैंक प्रबंधकों समेत हाउस कीपर पर केस
सहारनपुर : सहारनपुर के घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट की पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा की करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। शुरुआती जांच में करीब 7 करोड़ 40 लाख रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 17 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। हालांकि करेंसी चेस्ट का ऑडिट और नोटों की जांच अभी जारी है। ऐसे में नकली नोटों की कुल रकम आगे और बढ़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा…
Read Moreअंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में दो इनामी शूटर ढेर, विदेशी हथियारों से हत्या का खुलासा
लखनऊ : अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या में शामिल दो इनामी शूटरों को ढेर कर दिया। दोनों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में स्वाट टीम के दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस मुख्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीजीपी राजीव…
Read Moreसहारनपुर के PNB की करेंसी चेस्ट में मिली 7.40 करोड़ की जाली करेंसी, ऑडिट में खुला बड़ा राज, चार पर FIR
सहारनपुर : सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये की जाली करेंसी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट शाखा की करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये की करेंसी जाली पाई गई। मामला सामने आने के बाद बैंकिंग व्यवस्था और करेंसी के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर सदर बाजार थाने में जाली नोटों से जुड़े मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है।…
Read More