कुरुक्षेत्र : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी देखने को मिली। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास…
Read More