लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस पलट गई. इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई,जबकि 50 लोग घायल हो गए

इटावा : लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल देकर बस पलट गई. इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि लगभग 50 लोग घायल हो गए .मौके पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की. घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह इटावा में हवेलिया गांव के पास ये हादसा हुआ। बस यात्रियों को बिहार से दिल्ली ले जा रही थी। बिहार के मधुबनी से एक डबल डेकर बस (UP 70 HT 8668) यात्रियों को दिल्ली लेकर जा रही थी जा रही थी , बस लखनऊ…

Read More

एक निजी हॉस्पिटल में नर्स ने किया सुसाइड, प्रेमी ने निजी तस्वीरें वायरल करने की दी थी धमकी

बहराइच : जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम करने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के पीछे का कारण प्रेमी के द्वारा उसकी निजी पिचर वायरल करने की धमकी देना बताया जा रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस सुसाइड के पीछे जो भी दोषी होगा, उसको बख्शा नहीं जायेगा। ये घटना थाना मोतीपुर के नानपारा की है।  जानकारी के…

Read More

छोटी इलायची, बड़े फायदे! मसालों की रानी : डॉ अनिल जगन्नाथ

डॉ अनिल जगन्नाथ

– स्वाद से लेकर सेहत तक की साथी – जब भी किसी मिठाई में खुशबू आती है, जब भी किसी चाय में ताजगी का एहसास होता है-उसका श्रेय अक्सर एक छोटे से मसाले को जाता है, जिसे हम सभी जानते हैं- छोटी इलायची। पर क्या आप जानते हैं कि यह केवल स्वाद और सुगंध तक ही सीमित नहीं है? आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से इलायची एक दिव्य औषधि है, जो अनेक रोगों को दूर करने में सक्षम है। छोटी इलायची: परिचय वैज्ञानिक नाम: Elettaria cardamomum सामान्य नाम: इलायची, हरी इलायची, छोटी इलायची उत्पत्ति:…

Read More

अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र बनेगा यूपी का आगरा, पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने झरिया के नए मास्टर प्लान को मंजूरी

Cabinet decisions: International Potato Center to be built in Agra

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 50 साल पहले लागू आपातकाल की निंदा की है। 26 जून 1075 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल घोषित किया गया था। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने उन अनगिनत लोगों के बलिदान को याद करने और उनका सम्मान करने का संकल्प लिया, जिन्होंने आपातकाल और भारतीय संविधान की भावना को नष्ट करने के प्रयास का बहादुरी से विरोध किया था। उन्होंने कहा…

Read More

यूपी में दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने का मसौदा तैयार, योगी सरकार का अहम समझौता, 3 डेयरी प्लांट को मिलेगा बड़ा लाभ

Draft ready to increase the income of milk producers in UP

लखनऊ : पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कानपुर, गोरखपुर, कन्नौज में राज्य सहकारी डेयरी संघ के तीन डेयरी प्लांट और अंबेडकरनगर में बने पशु आहार कारखाने के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को दी गई। एनडीडीबी के संचालन में इन इकाइयों में तकनीकी सुधार, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन होगा। इससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, अच्छा मूल्य और निरंतर बाजार की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद एनडीडीबी के चेयरमैन…

Read More

पागल पिटबुल के काटने से व्यक्ति की मौत, एंटी रेबीज वैक्सीन भी नहीं बचा पाई जान 

A person died due to the bite of a mad pitbull, even the anti-rabies vaccine could not save his life, the pitbull breed dog had gone mad

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में पिटबुल डॉग के काटने के बाद चाय विक्रेता की मौत हो गई है। हैरत की बात ये है कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद चाय विक्रेता राजीव शर्मा से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वहीं परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। कुत्ते काटने के करीब सवा महीने बाद राजीव की मौत दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। जहां राजीव को सीरम डोज के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिटबुल नस्ल…

Read More

सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बाढ़, श्रद्धालुओं ने ऊंचे स्थानों पर पहुंचकर बचाई जान

Saharanpur News

सहारनपुर : पहाड़ों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते मौसमी नदियां उफान पर हैं। वहीं, शिवालिक की पहाड़ियों में बारिश का पानी सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन रहा है। मंगलवार को एक बार फिर सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के खोल में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। जिससे शाकंभरी देवी परिसर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। श्रद्धालुओं को किसी तरह भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचना पड़ा। जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भूरा देव मंदिर के पास…

Read More

ईरान में फंसे 90 भारतीयों का जत्था पहुंचा प्रयागराज, स्वदेश लौटने पर जताया सरकार का आभार, बोले- हमने कभी नहीं सोचा था कि जिंदा लौटेंगे

Remove term: A group of 90 Indians stranded in Iran reached Prayagraj

प्रयागराज : ‘जिस जगह बम गिर रहे थे, वह कुम शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर था। हमारी सांसें अटकी हुई थीं। हमें उम्मीद नहीं थी कि हम जिंदा अपने वतन लौट पाएंगे। हमारे पास जरूरी दवाएं और सामान खत्म हो गए थे। हमारे जत्थे में कई गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग भी थे।’ यह कहना है प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्ले के वजाहद हुसैन का, जो 90 तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ तीर्थयात्रा के लिए प्रयागराज से ईरान गए थे। इजराइल-इराक युद्ध के बीच फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार…

Read More

बनारस में 4 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे गृह मंत्री अमित शाह; सीमा सुरक्षा-घुसपैठ समेत कई मुद्दों पर हो रही चर्चा

Amit Shah Visit Varanasi

वाराणसी : मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आज होटल ताज में हो रही है। इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी मौजूद हैं। बैठक में सीमा सुरक्षा और घुसपैठ के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में यूपी कैबिनेट के कई मंत्रियों के अलावा अन्य राज्यों के कैबिनेट मंत्री और 100 से अधिक…

Read More

रायवाला में चार सौ से अधिक दुकानों पर लगाए लाल निशान, दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम करेगा ध्वस्त

Red marks put on more than four hundred shops in Raiwala

सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने अनोखा तरीका अख्तियार किया है। नगर निगम ने प्रताप नगर व रायवाला कपड़ा बाजार में नालों पर अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानों के बाहर बने स्थानों पर लाल निशान लगाए हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार चार सौ से अधिक दुकानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। यदि दुकानदारों ने एक जुलाई से पहले स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम एक जुलाई (मंगलवार) से अतिक्रमण ध्वस्त कर देगा। इस पर प्रताप नगर व रायवाला क्षेत्र के व्यापारियों के…

Read More