4.76 करोड़ की स्मैक और 10.30 लाख कैश, सहारनपुर में नशे के नेटवर्क का खुलासा

Saharanpur Drugs Sumglor

सहारनपुर : सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नकुड़ पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये है। आरोपियों के पास से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक अपाचे बाइक भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों…

Read More

गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने गया 12 साल का मन्नू, कुत्तों के झुंड ने नोचकर मार डाला

Student killed by dogs in Saharanpur

सहारनपुर : थाना बेहट क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने गए किशोर पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने किशोर को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत फैल गई। मृतक की पहचान मन्नू पुत्र जुगल के रूप में हुई है। बताया गया कि उसका परिवार मूल रूप से मुरादाबाद…

Read More

सहारनपुर में चोरी हुआ नवजात उत्तराखंड से बरामद, 250 CCTV कैमरों ने खोली महिला की लोकेशन

Newborn stolen from Saharanpur Women's Hospital

सहारनपुर : सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी हुआ नवजात बच्चा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। थाना जनकपुरी पुलिस ने करीब 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्चे को हरिद्वार जिले के बहादराबाद से सकुशल बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला उस समय बच्चे को लेकर बहादराबाद बाईपास स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल के बाहर किसी व्यक्ति के आने का इंतजार कर रही थी। नवजात शिशु की बरामदगी से जहां पुलिस ने राहत की साँस ली है वहीं परिजनों ने पुलिस की…

Read More

प्रयागराज के प्रतियोगी छात्रों के समर्थन में आए सीएम योगी, NCTE से एक बार की छूट की सिफारिश

CM Yogi Prayagraj student protest

लखनऊ : प्रयागराज में भर्ती नियमों को लेकर धरने और अनशन पर बैठे प्रतियोगी छात्रों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत का संकेत दिया है। मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इसमें प्रभावित अभ्यर्थियों को एक बार की राहत देने की सिफारिश की जाएगी। मामला माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती की पात्रता और नियमों में बदलाव से जुड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आगे होने वाली करीब…

Read More

सहारनपुर में नितिन नबीन का दलित कार्यकर्ता के घर भोजन, रविदास मंदिर में पूजा…क्या था सियासी संदेश?

Remove term: BJP President's Visit to Saharanpur BJP President's Visit to Saharanpur

सहारनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मंगलवार का सहारनपुर दौरा सिर्फ संगठनात्मक बैठकों तक सीमित नहीं रहा। अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद उनका अनुसूचित वर्ग से जुड़े पुराने कार्यकर्ता अजब सिंह के घर पहुंचना और गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना करना भी चर्चा में रहा। पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ता के घर भोजन और रविदास मंदिर दर्शन पहले से शामिल थे। ढाई घंटे की बैठकों के बाद सामाजिक संपर्क नितिन नबीन ने पहले पश्चिमी यूपी…

Read More

सहारनपुर में नितिन नबीन का ढाई घंटे मंथन, पुराने अनुभव और नई टीम के साथ 2027 की तैयारियों पर चर्चा

Nitin Nabin in Saharanpur

सहारनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को सहारनपुर में करीब ढाई घंटे तक पार्टी के पुराने और मौजूदा नेताओं के साथ संगठनात्मक मंथन किया। अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में हुई दो अलग-अलग बैठकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व जनप्रतिनिधियों और वर्तमान संगठन पदाधिकारियों से संवाद किया गया। बैठकों में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की स्थिति, क्षेत्रीय फीडबैक और चुनावी तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उनके सहारनपुर दौरे और इन बैठकों की पुष्टि स्थानीय रिपोर्टों में भी हुई है। पुराने नेताओं…

Read More

राज्यसभा चुनाव का ऐलान: यूपी की 10 समेत 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, 29 सितंबर से नामांकन

Election Commission Announcement

लखनऊ : निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों समेत तीन राज्यों की कुल 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे, जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 9…

Read More

सहारनपुर में आज नितिन नबीन का संगठनात्मक मंथन, स्वागत से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक तैयार पूरा प्लान

BJP President

सहारनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज यानी 22 सितंबर को सहारनपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनका यह पहला प्रमुख संगठनात्मक दौरा है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके दौरे को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब नितिन नबीन सुबह करीब 9:30 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे। इसके बाद स्वागत कार्यक्रमों, कार्यकर्ता के घर भोजन, धार्मिक स्थल पर दर्शन और दो अहम संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला चलेगा। टोल से सरोवर पोर्टिको…

Read More

सहारनपुर में देवबंदी उलेमाओं की नसीहत: पर्दा सिर्फ बाहर निकलते समय नहीं, सोशल मीडिया पर भी जरूरी हया

Ulema on Dhirendra Shastri

सहारनपुर : पर्दे को लेकर देवबंदी उलेमाओं ने महिलाओं और युवतियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल के संदर्भ में भी एहतियात बरतने की नसीहत दी है। देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने कहा कि पर्दा सिर्फ घर से बाहर निकलते समय चेहरे को ढकने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ हया, सादगी, शराफत और अपनी निजी जिंदगी को गैर-महरम की नजरों से महफूज रखना भी जुड़ा है। उनका कहना है कि आज सोशल मीडिया रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, इसलिए पर्दे और हया की चर्चा ऑनलाइन…

Read More

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 अधिकारियों के तबादले; सहारनपुर नगर निगम को मिला नया अपर नगर आयुक्त

Transfer of 13 PCS officers in UP

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, उप जिलाधिकारी, विकास प्राधिकरण और विभिन्न निदेशालयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विभागों में स्थानांतरित किया गया है। तबादला सूची के मुताबिक पवन कुमार को कुशीनगर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। वहीं दिनेश को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सौरभ सिंह को नगर निगम कानपुर…

Read More