सहारनपुर : सहारनपुर जिले के थाना मंडी इलाके की पीर वाली गली में चोरी की घटना का अनोखा मामला सामने आया है। जहां बेटे ने ही अपने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पिता के गहरी नींद में सोते ही बेटे ने अपने ही घर में लाखो की चोरी कर डाली। चोर बेटे ने घर में रखी तिजोरी तोड़कर 20 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। परिजनों ने अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की। लेकिन कुछ ही घंटो में पुलिस ने चोरी की…
Read MoreTag: Saharanpur Crime News
गाँव घाटमपुर में दबिश देने गई पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, कमरे में बंद कर छुड़ा लिये तीन आरोपी
सहारनपुर : थाना नकुड़ इलाके के गांव घाटमपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम को गांव वालों ने बंधक बना कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद गांव वालों ने हंगामा किया और एक महिला समेत तीन आरोपियों को मौके से भगा दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को छोड़ने से पहले उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि शनिवार की दोपहर को अम्बेहटा…
Read Moreसहारनपुर में व्यापारी से दिनदहाड़े लाखों की लूट, पुलिस चौंकी से थोड़ी दुरी पर हुई वारदात
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना जनकपुरी पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस चौंकी के पास दिनदहाड़े एक बड़ी लूट हो गई। तीन बदमाशों ने रुड़की के रामनगर निवासी चोकर व्यापारी से सात लाख रुपये की नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। व्यापारी से घटना के बाबत जानकारी ली जा रही है। संजीव कुमार के बेटे अंश मेहंदी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर…
Read Moreएक सप्ताह में तीन नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जानिये कैसे नाबालिगों को बनाता था शिकार ?
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने तीन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का आरोपी युवक शाम के समय फ़िल्मी अंदाज़ में बाइक चलाता था। वह किसी भी मोहल्ले में जाकर अकेले खेल रही लड़कियों को देखकर अपने झांसे में फंसा लेता था। उसके बाद बहाने से अपनी बाइक पर बिठाकर किसी सुनसान जगह पर ले जाता और उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। अपनी मनमानी करने के बाद नाबालिग युवती को सुनसान जगह पर अकेले छोड़ देता। आरोपी ने एक…
Read Moreसहारनपुर में पीट पीट कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, परिजनों ने बेटी के ससुरालियों पर लगाए आरोप
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की एक्टिवा में न सिर्फ टक्कर मार दी बल्कि पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। आरोपियों ने पहले उसकी कार को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। बदमाशों ने पहले प्रॉपर्टी डीलर को बुरी तरह पीटा और उसे मरा समझकर फरार हो गए। घायल डीलर को होश आया तो परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।…
Read Moreमौलवी ने नाबालिग युवती के साथ किया दुष्कर्म, युवती ने पेट दर्द और उल्टी के बाद किया खुलासा, जाँच रिपोर्ट में छह महीने की गर्भवती
सहारनपुर : एक ओर जहां योगी सरकार स्कूल-कॉलेजों में “मिशन शक्ति” अभियान चलाकर बहु बेटियों की सुरक्षा के दावे कर रही है। वहीं शिक्षक बने भक्षक ही बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम देकर सरकार के दावों को पलीता लगाने में जुटे हैं। ताज़ा मामला सहारनपुर के थाना सदर बाजार इलाके का है जहां मदरसे के एक मौलवी पर नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। चौंकाने बात ये है कि 14 साल की युवती छह माह की गर्भवती है। थाने में शिकायत के बाद आरोपी मौलवी फरार…
Read Moreबुजुर्ग शिक्षक ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल होने पर पोक्सो तहत मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : सहारनपुर थाना फतेहपुर इलाके के कस्बा छुटमलपुर में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक का शर्मसार करने वाला कारनामा सामने आया है। जहां रिटायर्ड शिक्षक ने 11 वर्षीय बालिका के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बुजुर्ग बालिका को गोद में उठाकर आटा चक्की के अंदर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। जबकि बालिका खुद को बचाने के लिए चक्की के नीचे छिप गई और शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। जिसके बाद मौकेपर पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग को रंगेहाथ पकड़ लिया…
Read Moreबेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे पिता को बनाया बंधक, प्रिंसिपल ने स्टाफ के साथ मिलकर पीटा
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक पिता को बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करना महंगा पड़ गया। शिकायत लेकर पहुंचे पिता को प्रिंसिपल और प्रबंधक ने न सिर्फ स्कूल में बंधक बना लिया बल्कि कमरे में बंद कर लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे पिता का जबड़ा टूट गया और खून बहने लगा। परिजन किसी तरह उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि कस्बा गंगोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल है जहां पीड़ित पिता की बेटी कक्षा आठ…
Read More8 साल की बच्ची से बलात्कार का प्रयास, पैसों का लालच देकर जबरन ले गया घर, आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर में एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। जहां एक युवक घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची को न सिर्फ अपने घर ले गया बल्कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। बच्ची के मामा की बेटी ने जब यह देखा तो उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि थाना जनकपुरी…
Read Moreमेले में घूमने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ शव पर बिलखते रहे परिजन
सहारनपुर : रामपुर मनिहारान इलाके के गांव मल्हीपुर में गोगा म्हाड़ी पर आयोजित लगा मेला देखने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मल्हीपुर निवासी कंवरसैन मेला घूमने गया था, जहाँ उसे चाकू मार दिया गया। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। गाँव मल्हीपुर निवासी सुनील पुत्र धर्मपाल ने रामपुर थाने…
Read More