सहारनपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्टोन क्रशरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। जांच में एक स्टोन क्रशर पर हजारों घनमीटर उपखनिज का अवैध भंडारण पकड़ा गया, जबकि दूसरे स्टोन क्रशर पर सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ और निगरानी व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में स्टोन क्रशरों की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निलंबित करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। खान निरीक्षक एवं खान अधिकारी की संयुक्त टीम ने 5…
Read MoreDay: July 11, 2026
दलित संगठनों पर मायावती का बड़ा हमला, बोलीं- बहुजन समाज को भड़काने की साजिश हो रही है
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की राजनीतिक हलचल के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल फर्जी दलित संगठनों के जरिए बहुजन समाज को गुमराह और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी इस तरह की राजनीति का हिस्सा नहीं बनेगी। ‘बीएसपी धरना-प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास नहीं करती’ मायावती ने अपने बयान में कहा कि बीएसपी दूसरी…
Read Moreकिसान भवन पूरे ज़िले के किसानों की आस्था का केंद्र है;”किसान समुदाय सबसे ऊपर है, महापंचायत जो भी फ़ैसला लेगी, उसे माना जाएगा।”
पानीपत: ‘किसान भवन’ को लेकर किसान नेताओं के बीच विवाद बढ़ गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, किसान भवन के उपाध्यक्ष और कई अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष निशान सिंह मलिक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मलिक ने एक फर्जी ट्रस्ट बनाकर और संपत्ति को अपने नाम ट्रांसफर करके उस पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए निशान सिंह मलिक ने कहा, “ट्रस्ट का गठन सिर्फ़ किसान भवन को कानूनी और पारदर्शी तरीके से चलाने के मकसद से किया गया था।” ‘किसान…
Read Moreसहारनपुर में राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस का हमला, अनुमा आचार्य बोलीं- “भगवान राम सब देख रहे हैं”, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
सहारनपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सेवानिवृत्त विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने शनिवार को सहारनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चंदा गड़बड़ी के मुद्दे पर भाजपा और ट्रस्ट प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में यदि दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि “भगवान राम सब देख रहे हैं और सत्य एक न एक दिन सामने जरूर आएगा।” सहारनपुर कांग्रेस कार्यालय…
Read Moreअरेबियन मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी ग्रांट खत्म; 452 मदरसों पर पड़ेगा असर
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के अरेबियन मदरसों को लेकर बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अरेबियन मदरसों को मिलने वाली सरकारी ग्रांट समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सरकार का यह फैसला वित्तीय वर्ष 2027-28 से लागू होगा। इसके साथ ही राज्य में मदरसों की मान्यता और संचालन की व्यवस्था नए कानून के तहत संचालित होगी। सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड में लागू मदरसा एजुकेशन बोर्ड एक्ट और गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता नियम 30 जून 2026 को समाप्त हो चुके हैं।…
Read Moreबद्रीनाथ प्रसाद चोरी केस: SIT ने खंगाले 3 साल के रिकॉर्ड, बैंक अकाउंट और CCTV की होगी गहन जांच
उत्तराखंड : उत्तराखंड के चर्चित बद्रीनाथ प्रसाद चोरी केस में जांच अब निर्णायक चरण की ओर बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जांच का दायरा काफी व्यापक कर दिया है। टीम अब केवल चोरी की घटना ही नहीं, बल्कि पिछले तीन वर्षों में मंदिर में आए दान और चढ़ावे की पूरी व्यवस्था की भी जांच कर रही है। चमोली पुलिस ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मदन सिंह बिष्ट को सौंपी है। जबकि बद्रीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल को जांच अधिकारी बनाया…
Read Moreलगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया हजारों क्यूसेक पानी, यमुना किनारे अलर्ट
सहारनपुर : पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। नदियों, बरसाती नालों और जलाशयों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को हथनीकुंड बैराज में पानी की आवक बढ़ने के बाद बैराज से हजारों क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन, सिंचाई विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं।…
Read More