जौनपुर: जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान अमन निषाद के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। जानकारी…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
2 लाख का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह STF मुठभेड़ में ढेर, अपराध की दुनिया का हुआ अंत
अयोध्या/गोरखपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपये के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ में मार गिराया। लंबे समय से फरार चल रहा भानु प्रदेश के कई जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 40 मुकदमे दर्ज थे। उसकी मौत के साथ ही पूर्वांचल के एक कुख्यात अपराधी का अध्याय समाप्त हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात एसटीएफ…
Read MoreNEET पेपर लीक मामले पर कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल
कुरुक्षेत्र : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी देखने को मिली। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास…
Read Moreएनसीसी शिविर में कैडेट्स को मिला करियर मार्गदर्शन, समाज सेवा और सैन्य प्रशिक्षण का पाठ
सहारनपुर : एनसीसी निदेशालय लखनऊ के अधीनस्थ मेरठ ग्रुप की 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी सहारनपुर द्वारा देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बेरी जमापुर में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-256 के छठे दिन कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ करियर, समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। दिन की शुरुआत पीटी परेड और योग अभ्यास से हुई, जिसमें सभी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल तनय कोठियाल ने आईजीसी और आरडीसी के संभावित चयनित कैडेट्स को संबोधित करते हुए…
Read Moreजंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली : व्यंग्यात्मक डिजिटल समूह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) ने शनिवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट-2026 पेपर लीक और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके ने हिस्सा लिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में सामने आ रही कथित खामियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार संगठन की सोशल मीडिया गतिविधियों…
Read Moreदोमुंहा सांप दिखाकर लोगों को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, ऑडी कार समेत लाखों की नकदी बरामद
सहारनपुर : जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो दोमुंहा सांप (रेड सैंड बोआ) को चमत्कारी और दुर्लभ जीव बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लाख 94 हजार रुपये नकद, एक ऑडी क्यू-3 कार, दो दुर्लभ दोमुंहे सांप, नोट गिनने की मशीन, फर्जी आधार कार्ड तथा बड़ी संख्या में मनोरंजन नोट और सफेद कागजों की गड्डियां बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण…
Read Moreएनसीसी कैडेट्स को दी गई आधुनिक ड्रोन तकनीक की जानकारी, विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण
सहारनपुर : एनसीसी निदेशालय लखनऊ के अधीनस्थ मेरठ ग्रुप की 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी सहारनपुर के तत्वावधान में देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बेरी जमापुर में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-256 के पांचवें दिन कैडेट्स को आधुनिक ड्रोन तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सैन्य क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों और आधुनिक युद्ध प्रणाली में ड्रोन की बढ़ती भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया। कैंप कमांडेंट कर्नल नविंदर सिंह मान (सेना मेडल) तथा एडम ऑफिसर कर्नल तनय कोठियाल के निर्देशन में आयोजित सत्र में 82 यूपी बटालियन…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा को मिली दो बड़ी सौगातें, सतत बागवानी परियोजना का शुभारंभ और एग्री बिजनेस सेंटर का शिलान्यास
पंचकूला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने प्रदेश की कृषि और बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में सतत बागवानी संवर्धन परियोजना का शुभारंभ किया तथा हरियाणा एग्री बिजनेस एवं कोल्ड चेन सेंटर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू की गई ये दोनों ऐतिहासिक पहलें हरियाणा की कृषि व्यवस्था को आधुनिक, टिकाऊ और लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, सूरजमुखी किसानों को राहत
चंडीगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए सूरजमुखी उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजमुखी की फसल के पंजीकरण के लिए पोर्टल को 60 दिनों के लिए दोबारा खोला जाएगा, जिससे ऐसे किसान भी अपनी फसल का पंजीकरण करा सकेंगे जो किसी कारणवश पहले पंजीकरण नहीं कर पाए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने…
Read Moreपर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी और तभी जीव-जगत बचेगा: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आम का पेड़ लगाकर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी और प्रकृति बचेगी तो जीव-जगत भी बचेगा। इसलिए हर नागरिक को मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने पिछले नौ सालों में पर्यावरण और प्रकृति के प्रति…
Read More