90.59 लाख की ठगी, करोड़ों की जांच और स्कोडा पर कानूनी घमासान! श्रद्धा दुबे को कोर्ट का नोटिस, 30 अक्टूबर को होगा अहम फैसला

90.59 लाख की ठगी, करोड़ों की जांच और स्कोडा पर कानूनी घमासान! श्रद्धा दुबे को कोर्ट का नोटिस, 30 अक्टूबर को होगा अहम फैसला

सहारनपुर : आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 90.59 लाख रुपये के साइबर ठगी मामले में जब्त लग्जरी स्कोडा कार को लेकर कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रही है। पीड़ित डॉ. प्रभात कुमार वर्मा की ओर से कार को रिलीज कराने के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र पर सहारनपुर की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने श्रद्धा दुबे को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उसे 30 अक्टूबर 2026 को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। पुलिस की पूर्व जांच में सामने आया था कि कथित साइबर ठगी…

Read More

रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

Rekha Arya controversy, Cabinet Minister Arya controversy, Girdhari Lal Sahu controversy, Dehradun news, Uttarakhand politics,

देहरादून : उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में है। इस मामले में गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। देहरादून की विशेष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने प्रथम दृष्टया माना कि मामले में SC/ST एक्ट के तहत अपराध बनता हुआ प्रतीत होता है। ऐसे में अग्रिम जमानत देना उचित नहीं है। गिरधारी लाल साहू के…

Read More

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, सलमान खान को दी परिवार खत्म करने की धमकी

Bishnoi gang's apology to Salman Khan, Bishnoi gang claims responsibility for attack, Responsibility claimed for attack on Tiger Shroff, Threats against actor Salman Khan, Bishnoi gang's attack on Tiger Shroff,

मुंबई : फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई में हलचल तेज हो गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में टाइगर श्रॉफ को पहले चेतावनी देने और बात नहीं मानने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। साथ ही अभिनेता सलमान खान और उनके साथ काम करने वाले लोगों को भी धमकी दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर…

Read More

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियों की बौछार! अभिनेता सुरक्षित, ड्राइवर गंभीर; 15 पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में

Tiger Shroff's rifle, Tiger Shroff's magazine, Tiger Shroff's safety, Mumbai film actor, Tiger Shroff firing incident,

मुंबई : मायानगरी मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब सात बजे अभिनेता को निशाना बनाकर उनकी गाड़ी पर गोली चलाई गई। राहत की बात यह रही कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि, घटना में उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की पुष्टि मुंबई…

Read More

सहारनपुर में विदेशी महिलाओं पर चढ़ा मां भगवती की भक्ति का रंग, श्री यंत्र महाअनुष्ठान बना आकर्षण

Saharanpur Ramteerth Kendra, Shri Yantra Maha Anushthan, Maha Anushthan Saharanpur, Azad Ramteerth Kendra, ,

सहारनपुर : शारदीय नवरात्र के अवसर पर सहारनपुर में मां भगवती की आराधना का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। अंबाला रोड स्थित स्वामी रामतीर्थ केंद्र में आयोजित 152वें श्री यंत्र महाअनुष्ठान में देश-विदेश से आए श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इस बार जर्मनी और लातविया से पहुंचीं महिलाओं की सहभागिता विशेष आकर्षण बनी हुई है। विदेशी श्रद्धालु भारतीय धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना करने के साथ मां भगवती के भजन गा रही हैं और संस्कृत मंत्रों का उच्चारण भी कर रही हैं। 300 से अधिक दीपों के साथ विशेष…

Read More

सहारनपुर में नशे के कारोबार पर चोट: 510 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कीमत एक करोड़

Drug smuggler arrested, Saharanpur Crime News, Crime News, UP News, Saharanpur News,

सहारनपुर : सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को नकुड़ थाना पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, जिले…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सहारनपुर में उर्मिला सनावर से CBI की पूछताछ, पहले दिन नहीं हुई थी मुलाकात

Actress Urmila from Saharanpur, Saharanpur CBI, Urmila Sanawar, Research Study, Ankita Bhandari Case,

सहारनपुर : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सहारनपुर में अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची। जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े तथ्यों और उनके द्वारा किए गए दावों के संबंध में जानकारी जुटाना चाहती है। शनिवार को टीम उनके घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उर्मिला सनावर वहां मौजूद नहीं थीं। इसके चलते अधिकारियों को बिना पूछताछ किए वापस लौटना पड़ा। रविवार को करीब ढाई बजे सीबीआई की टीम दोबारा उनके आवास पर पहुंची, जहां…

Read More

मायावती ने आकाश आनंद पर जताया भरोसा, अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर लगाया विराम; यूपी में पांच जनसभाओं का ऐलान

BSP Mayawati Akash Anand in Lucknow

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए आकाश आनंद के समर्थन में खुलकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अब पार्टी और बहुजन आंदोलन के काम में पूरी मेहनत से जुट गए हैं। ऐसे में समर्थकों को उनका साथ देना चाहिए और किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। साथ ही मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और पार्टी से निष्कासित अशोक सिद्धार्थ की वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए साफ कहा…

Read More

सहारनपुर में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई थार, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल

Saharanpur Road Accident, Recent Road Accident, Hindi News, Saharanpur News,

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार तड़के तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना नागल क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पांच युवक आगरा के रहने वाले थे और मसूरी घूमने के लिए निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू…

Read More

हरियाणा को इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी, 5 लाख करोड़ के निवेश पर नजर; 10 नई IMT से खुलेगा रोजगार का रास्ता

Plans underway to turn Haryana into an industrial hub, with sights set on ₹5 lakh crore in investment; 10 new IMTs to pave the way for employment.

चंडीगढ़ : हरियाणा को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने निवेश बढ़ाने की रणनीति तेज कर दी है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने, औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराने, विदेशी कंपनियों से संपर्क बढ़ाने और निवेशकों के लिए प्रक्रियाएं आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की योजना केवल बड़े उद्योग स्थापित करने तक सीमित नहीं है,…

Read More