लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन तेज कर दिया है। इसी क्रम में लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस…
Read MoreBlog
PMO का फर्जी ID कार्ड बनाने में AI का इस्तेमाल, बॉडीगार्ड के पास मिली लोडेड रिवॉल्वर; कोर्ट में खुला राज
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ा अधिकारी बनकर घूम रहे 24 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल ChatGPT की मदद से फर्जी पीएमओ पहचान पत्र और दस्तावेज तैयार किए थे। आरोपी अपने साथ एक हथियारबंद बॉडीगार्ड भी लेकर घूम रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान बॉडीगार्ड के पास से लोडेड रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। गिरफ्तार आरोपी की…
Read Moreयूपी में जमीन के काम होंगे आसान, खतौनी की नकल से लेकर बंटवारे तक ऑनलाइन; योगी सरकार ने शुरू किए 3 नए पोर्टल
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जमीन से जुड़े कामों के लिए लोगों को अब राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। योगी सरकार ने नामांतरण, भूमि विभाजन, खतौनी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र जैसी सेवाओं को और सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने शुक्रवार को धारा 116 पोर्टल, ईडब्ल्यूएस पोर्टल और सरलीकृत खतौनी की शुरुआत की। इन डिजिटल सुविधाओं के जरिए आवेदन से लेकर मामले के निस्तारण तक की प्रक्रिया को…
Read Moreदुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से किया इनकार, बोली- फोटो वाला युवक नहीं आया; निकाह से पहले मचा हंगामा
सहारनपुर : सहारनपुर में निकाह से ठीक पहले एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से इनकार करते हुए शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि रिश्ता तय करते समय उसे जिस युवक की तस्वीर दिखाई गई थी, बारात में उसकी जगह कोई दूसरा युवक दूल्हा बनकर पहुंचा है। मामला कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक बरातघर का है। विवाद के बाद निकाह रोक दिया गया और पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक,…
Read Moreधामी कैबिनेट के बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार, 11 सितंबर को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और कई फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य, खेल, जमीन आवंटन और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख रहे। इनमें एमबीबीएस और पीजी के इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का फैसला भी शामिल है। बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे इंटर्न डॉक्टरों की मांग पर चर्चा हुई। एमबीबीएस और पीजी के इंटर्न डॉक्टर पिछले कई दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने…
Read Moreआम Vs खास! मंत्री की दीवार टूटी तो दौड़ा पूरा सिस्टम, घंटों में पहुंचे अफसर; आम आदमी की फरियाद पर कब जागेगा प्रशासन?
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने ‘आम और खास’ के बीच सरकारी सिस्टम की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए। शहर में जलभराव, ड्रेनेज जाम और अतिक्रमण की समस्याओं से आम लोग लंबे समय से जूझते नजर आते हैं, लेकिन जब मामला कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सरकारी आवास तक पहुंचा तो प्रशासनिक अमला अचानक सक्रिय हो गया। एडीएम से लेकर एसडीएम, तहसीलदार और अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ड्रेनेज की समस्या का कारण…
Read Moreसहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट की दखल, 6.41 करोड़ की वसूली पर अंतरिम रोक
प्रयागराज/सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवादित मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने मस्जिद कमेटी से 6.41 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति वसूली के सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कमेटी ने प्रशासन की कार्रवाई और…
Read Moreशामली में खेतों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन से मचा हड़कंप, किसानों को नलकूपों की रेकी का डर
शामली : थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव गोहरपुर के जंगल में गुरुवार सुबह खेतों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन उड़ता दिखाई देने से किसानों में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने ड्रोन को काफी देर तक आसमान में उड़ते देखा। क्षेत्र में बड़ी संख्या में नलकूप होने के कारण किसानों ने आशंका जताई कि कोई शातिर व्यक्ति ड्रोन के माध्यम से नलकूपों की रेकी कर रहा हो सकता है। हालांकि, ड्रोन के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ…
Read Moreबिजली चोरी की जांच में बड़ी लापरवाही, उन्नाव में विजिलेंस टीम ने नहीं की FIR; 10.90 लाख की संभावित राजस्व हानि
आटा चक्की में बिजली चोरी के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप, चार विजिलेंस कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश उन्नाव : बिजली चोरी रोकने के लिए गठित विजिलेंस टीम की कार्यप्रणाली पर एक गंभीर सवाल खड़ा हुआ है। सिधौली स्थित एक आटा चक्की में 22 जुलाई को की गई चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। बाद में विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों ने विजिलेंस टीम की रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए। मामले में विभाग…
Read Moreसहारनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई जुमे की नमाज, पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस
कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जामा मस्जिद समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस-पीएसी तैनात; ड्रोन से भी हुई निगरानी सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सहारनपुर पुलिस और प्रशासन की बड़ी परीक्षा थी। प्रशासन को आशंका थी कि मस्जिद प्रकरण के बाद नमाज के दौरान या उसके बाद विरोध-प्रदर्शन अथवा तनाव की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए शहर और जिले के संवेदनशील इलाकों में पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए…
Read More