सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना मंडी इलाके में पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। CO रविकांत पाराशर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद…

Read More

ISI की कथित आतंकी साजिश पर बड़ा प्रहार, शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्ध गिरफ्तार

UP Police ATS Operation ISI Network

लखनऊ : देश की एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कथित साजिश पर उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस और एसटीएफ ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश से जुड़े पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है। अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 12 मुकदमे दर्ज कर 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक,…

Read More

सावधान! हापुड़ से NCR पहुंच रहा मिलावटी मावा-पनीर, 50% से ज्यादा सैंपल फेल; सेहत पर गंभीर खतरे की चेतावनी

The Truth About Synthetic Cheese

हापुड़ : अगर आप बाजार से मावा, पनीर और इनसे बनी मिठाइयां खरीदकर बेफिक्र होकर खा रहे हैं, तो सतर्क होने की जरूरत है। हापुड़ में खाद्य पदार्थों की जांच से जुड़े आंकड़ों ने मिलावटखोरी की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। पिछले एक वर्ष में जांच के लिए भेजे गए पनीर के 48 नमूनों में से 28 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें चार नमूनों को असुरक्षित और 24 को सब-स्टैंडर्ड पाया गया। हापुड़ से बड़ी मात्रा में मावा और पनीर NCR के विभिन्न इलाकों तक पहुंचने की बात सामने…

Read More

वाराणसी में दो दिन से लापता छात्रा का शव मिला, किराए के कमरे से उठी दुर्गंध; हत्या का मुकदमा दर्ज

tudent's body found in Varanasi

वाराणसी : रोहनिया थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता 22 वर्षीय छात्रा का शव एक मकान के किराए के कमरे से मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को खुलवाया तो अंदर युवती का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य…

Read More

‘रंगदारी नहीं दी तो होटल में आग लगा दूंगी’, ‘झूठे केस में फंसा दूंगी’; होटल संचालक ने दो पर दर्ज कराई FIR

Saharanpur News

सहारनपुर : जिले में पुरानी पशु मंडी के सामने स्थित एक होटल के संचालक ने पूर्व भाजपा नेता कोमल गुर्जर समेत दो लोगों पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। होटल संचालक का दावा है कि आरोपी करीब एक साल से हर महीने 15 हजार रुपये की रकम लेते रहे। रकम देने से इनकार करने पर होटल में आग लगाने, ग्राहकों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने कोमल गुर्जर और अरुण कुमार के…

Read More

शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म करता रहा चर्च का पास्टर, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Minor daughter sexually abused by boyfriend

सहारनपुर : कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने चर्च के पास्टर जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी पर शादी का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में जसपाल मसीह से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद…

Read More

सहारनपुर में 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद, दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, उड़ता पंजाब बनाने की मंशा पर फिरा पानी 

सहारनपुर में 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद, दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, उड़ता पंजाब बनाने की मंशा पर फिरा पानी 

सहारनपुर : सहारनपुर जिले को उड़ता पंजाब बनाने की योजना एक बार फिर नाकाम हुई है। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये है। करोड़ों की स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ कर जहां पुलिस अपनी पीठ थप थपा रही…

Read More

कमीशन एजेंट और उसके दो बेटों ने चाकू से दूसरे कमीशन एजेंट पर किया हमला

Husband and wife die in Balrampur, Balrampur Police, Balrampur Update News, Balrampur News,

चंडीगढ़: सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा शुक्रवार रात जानलेवा झड़प में बदल गया। एक कमीशन एजेंट और उसके दो बेटों ने चाकू से दूसरे कमीशन एजेंट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल एजेंट को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 43 वर्षीय देश राज के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला था और सेक्टर-26 सब्जी मंडी में कमीशन एजेंट का काम करता था। आरोपी एजेंट की पहचान उत्तर…

Read More

सर्विस हथियार से सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, हकीकत नगर में मचा हड़कंप

Suicide in Saharanpur, Saharanpur News, Constable's wife shoots herself, Constable's wife commits suicide,

सहारनपुर : थाना सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पुलिसकर्मी पति के सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना हकीकत नगर श्मशान घाट के सामने स्थित किराए के मकान में हुई। गोली चलने की आवाज और घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है।…

Read More

रेवाड़ी में ATM से छेड़छाड़: दो युवतियों ने पेचकस से मशीन खोलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना

रेवाड़ी: धारूहेड़ा शहर के बीचों-बीच बने बस स्टैंड पर दिन-दहाड़े ATM के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दो युवतियां मोटरसाइकिल पर आईं और कथित तौर पर पेचकस (screwdriver) का इस्तेमाल करके ATM मशीन को खोलने की कोशिश की। एक युवती मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रही थी, जबकि दूसरी ATM के एंट्री गेट पर खड़ी होकर आने-जाने वालों पर नज़र रख रही थी। यह पूरी घटना ATM के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर, हिताची ATM पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस में…

Read More