नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट पेपर लीक के विरोध में करीब 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। वांगचुक ने कहा कि केंद्र सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। अनशन खत्म करने के बाद वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री…
Read MoreCategory: करियर
सहारनपुर में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के बाद PM मोदी के इस्तीफे की मांग
सहारनपुर : दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का असर अब दूसरे राज्यों और जिलों में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सहारनपुर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे जो LKG-UKG में पढ़ते हैं वह भी पेपर लीक करने की मांग करने लगे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…
Read More10 रुपये की कथित चोरी का आरोप, डांट और मारपीट से परेशान चौथी कक्षा की छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पचेंदा कलां गांव में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में 10 रुपये की कथित चोरी के आरोप में बच्ची को डांटा और उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो शिक्षकों के खिलाफ…
Read Moreबकाया फीस पर छात्रा को TC न देना स्कूल को पड़ा भारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
प्रयागराज : बकाया फीस के कारण छात्रा को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) जारी न करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर पूरे मामले पर जवाब मांगा है। मामला नोएडा एक्सटेंशन स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा माही प्रियदर्शी से जुड़ा है। याचिका के अनुसार, आर्थिक तंगी और खराब स्वास्थ्य के चलते छात्रा स्कूल की फीस जमा नहीं कर सकी। इसके बाद उसने स्कूल के प्रधानाचार्य से ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी करने का अनुरोध किया,…
Read Moreसोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार, लेकिन सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त; बोले- युवाओं पर कार्रवाई हुई तो जारी रहेगा अनशन
नई दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक ने सरकार को पत्र लिखकर अपने अनशन को खत्म करने की इच्छा जताई है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि अनशन खत्म करने से पहले सरकार को एक महत्वपूर्ण आश्वासन देना होगा। वांगचुक ने मांग की है कि उनके आंदोलन में शामिल किसी भी युवा प्रदर्शनकारी के खिलाफ दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कानूनी कार्रवाई नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस संबंध में स्पष्ट आश्वासन देती है, तो वह अपना अनशन समाप्त…
Read Moreसफदरजंग अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, पत्नी ने इलाज पर जताई आपत्ति; कहा- मेरी अनुमति के बिना न शुरू हो उपचार
नई दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षण के लिए लंबे समय से सक्रिय सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह जंतर-मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल प्रशासन से अपील की है कि उनकी अनुमति और परिवार के डॉक्टर की सहमति के बिना वांगचुक को किसी भी प्रकार का मौखिक या नसों के जरिए (आईवी) उपचार न दिया जाए। गीतांजलि ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह स्वयं सफदरजंग अस्पताल में…
Read Moreविश्व युवा कौशल दिवस 2026: सीएम योगी बोले- स्किल ही नए भारत की सबसे बड़ी ताकत, यूपी बना देश का मॉडल
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय समारोह “कौशल से स्वावलंबन, स्वावलंबन से सम्मान” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और प्रदेश के स्किल डेवलपमेंट मॉडल को देश के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने कौशल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर की।…
Read Moreहरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, खेल ग्रेडेशन नीति में संशोधन का स्वागत
हरियाणा : हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव एवं पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने राज्य सरकार द्वारा खेल ग्रेडेशन नीति में किए गए संशोधन का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री श्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश के खिलाड़ियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। नई व्यवस्था के तहत अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ…
Read Moreअलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए का एक्शन, बिल्डिंग मालिक को नोटिस; 15 दिन में जवाब नहीं तो होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) हरकत में आ गया है। जिस इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी, उस भवन पर एलडीए ने नोटिस चस्पा कर दिया है। भवन स्वामी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। यदि तय समय सीमा में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है, तो नियमानुसार भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। एलडीए ने नोटिस में पूछा है कि जब भवन का नक्शा आवासीय (रेजिडेंशियल) उपयोग…
Read Moreउत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर के साथ रचा नया इतिहास
देहरादून : शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को देश के पूर्ण साक्षर राज्यों की सूची में शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड को आधिकारिक रूप से पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राज्य की साक्षरता दर अब बढ़कर 98.7 प्रतिशत हो गई है, जो केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 95 प्रतिशत के मानक से काफी अधिक है। राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2023-24 में…
Read More