सहारनपुर : प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार शाम एक लड़की ने ज़हर खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ इलाज से उसकी जान बच गई। लेकिन वह प्रेमी से निकाह के लिए अड़ी रही। बावजूद इसके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझाया और लड़का-लड़की निकाह संपन्न कराया। हालांकि युवती के परिजनों ने निकाह के बाद उससे सबंध रखने से इंकार कर दिया। आपको बता दें कि शहर के एक…
Read MoreCategory: करियर
जीएसटी परिषद ने डेयरी उत्पादों, कृषि उपकरणों, उर्वरकों और जैव कीटनाशकों पर कर में की गई कटौती –
नई दिल्ली : त्योहारी सीज़न से पहले किसानों और उपभोक्ताओं को राहत देते हुए, वस्तु एवं सेवा कर परिषद ने कई डेयरी उत्पादों, उर्वरकों, जैव कीटनाशकों और कृषि उपकरणों पर कर की दरें कम कर दी हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में कृषि और डेयरी क्षेत्रों के लिए कर दरों में उल्लेखनीय कटौती को मंजूरी दी गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, परिषद ने अति-उच्च तापमान (यूएचटी) दूध और पनीर पर जीएसटी 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर…
Read Moreबेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे पिता को बनाया बंधक, प्रिंसिपल ने स्टाफ के साथ मिलकर पीटा
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक पिता को बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करना महंगा पड़ गया। शिकायत लेकर पहुंचे पिता को प्रिंसिपल और प्रबंधक ने न सिर्फ स्कूल में बंधक बना लिया बल्कि कमरे में बंद कर लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे पिता का जबड़ा टूट गया और खून बहने लगा। परिजन किसी तरह उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि कस्बा गंगोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल है जहां पीड़ित पिता की बेटी कक्षा आठ…
Read Moreएक नहीं तीन किलोमीटर के दायरे के उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा विलय, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर है। अब तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का विलय किया जाएगा। अभी तक एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का विलय किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश का पालन करने के निर्देश संबंधितों को जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि 16 जून 2025 को जारी निर्देशों के क्रम में अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को…
Read Moreलेबर इंस्पेक्टर ने इशारों से समझाई रिश्वतखोरी की परिभाषा, अब हथकड़ी पहन जाना पड़ा जेल
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सहारनपुर की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने श्रम विभाग के एक रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को हजारों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसके बेटे, जो लेबर कार्ड धारक था, की कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और लेबर कार्ड के अनुसार मृतक के परिवार को बीमा राशि का लाभ देने के एवज में लेबर इंस्पेक्टर ने इशारों से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि जैसे पैसे वैसा काम। आपको बता…
Read Moreबिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा कारनामा, मृत शिक्षक के खिलाफ कर दी FIR, चार साल पहले हो चुकी है मौत
बांका : बिहार के बांका में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में शिक्षा विभाग और निगरानी जाँच ब्यूरो की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निगरानी जाँच ब्यूरो ने हाल ही में एक मृत शिक्षक के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मिर्जापुर पंचायत के सोनडीहा निवासी शिक्षक निरंजन कुमार प्राथमिक विद्यालय मेहरपुर में पदस्थापित थे। 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बावजूद, निगरानी जाँच ब्यूरो ने हाल ही में उनके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र मामले में मामला दर्ज किया है। निरंजन…
Read MoreEPFO का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगी 15 लाख की मदद
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने केंद्रीय बोर्ड के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। संगठन ने मृत्यु राहत कोष (एक्स-ग्रेटिया) की राशि 8.8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी है। यह नया नियम 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद केंद्रीय बोर्ड के किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार या कानूनी उत्तराधिकारी को 15 लाख रुपये मिलेंगे। EPFO के अनुसार यह राशि कर्मचारी कल्याण कोष से दी जाएगी। साथ ही,…
Read Moreकाशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक बार फिर जूनियर डॉक्टर और विश्वविद्यालय के छात्र आमने-सामने,जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट और धक्का-मुक्की करने का आरोप
वाराणसी: जिले के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक बार फिर जूनियर डॉक्टर और विश्वविद्यालय के छात्र आमने-सामने आ गए हैं। बीएचयू अस्पताल में चेकअप कराने गए एक लॉ छात्र ने जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। मामला बढ़ता देख सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं। दोपहर में शुरू हुआ धरना फिलहाल जारी है। छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। पूरी घटना शनिवार दोपहर की…
Read Moreउत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा निदेशालय और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने TGT-PGT नई भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ, जल्द होगी 30,000 पदों पर भर्ती,
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार के शिक्षा निदेशालय और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी-पीजीटी के करीब 30,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। दोनों संस्थाओं के बीच अधियाचन प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे अब नई भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा निदेशालय इन पदों का विषयवार और आरक्षणवार अधियाचन ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की तैयारी कर रहा…
Read Moreमहिलाओ ने किया कमाल, कूड़े से गांव हुआ मालामाल , हर साल बन रहे 10 लाख रूपये
मेरठ: समृद्ध देश का रास्ता आत्मनिर्भर गांवों से होकर गुजरता है. ये कहावत मेरठ के मोहिउद्दीनपुर गांव पर सटीक बैठती है. उत्तर प्रदेश का ये पहला गांव है जिसे बेहतरीन कूड़ा निस्तारण के लिए राज्य सरकार ने सम्मानित किया है. गांव की पंचायत ने कूड़े से कमाई का ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है, जो पूरे उत्तर प्रदेश के लिए मिसाल बन रहा है. इस गांव के कूड़े से न सिर्फ बिजली बन रही है, बल्कि सालाना 10 लाख रुपये की कमाई भी हो रही है. इतना ही नहीं इस काम…
Read More