चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों, निगमों और सांस्कृतिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों को राज्य सरकार के प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जारी आदेशों के अनुसार, रोहतास जांगड़ा को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं एडवोकेट वेदपाल को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा गुरनाम सैनी को हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया…
Read MoreCategory: Featured
वैश्विक प्रतिस्पर्धा की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं हरियाणा के विश्वविद्यालय
चंडीगढ़ : हरियाणा के विश्वविद्यालय अब वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप खुद को तेजी से विकसित कर रहे हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा क्षेत्र में चल रहे सुधारों की प्रगति का आकलन किया और सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। विद्यार्थियों को भविष्य की जरूरतों…
Read More28 किलोमीटर लंबी कुरुक्षेत्र बाईपास परियोजना को मिली गति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगभग 28 किलोमीटर लंबी कुरुक्षेत्र बाईपास परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना ज्योतिसर के निकट इंदबरी से शुरू होकर SH-6, MDR-119, किर्मच रोड, अमीन रोड और NH-44 को जोड़ते हुए मथाना तक जाएगी। बाईपास के निर्माण से पिपली क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा और लोगों को लंबे समय से जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।…
Read Moreसहारनपुर के लखनौती गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले
सहारनपुर : जनपद के थाना गंगोह इलाके के गांव लखनौती में शुक्रवार को एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडे चल गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आपसी विवाद में कई लोग चोटिल हो गए। आनन फानन में मुके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत किया और विभागीय कार्यवाई में जुट…
Read Moreसहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी एहसान ढेर, इंस्पेक्टर और सिपाही को लगी गोलियां, फरार साथी की तलाश में जंगलों में कॉबिंग जारी
सहारनपुर : सहारनपुर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश एहसान ढेर हो गया, जबकि उसका साथी जंगल के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से थाना प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और फरार बदमाश की तलाश में सघन…
Read Moreरेवाड़ी सड़क हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने भाई-बहन को कुचला, 15 वर्षीय मनीषा की मौत
रेवाड़ी: शुक्रवार सुबह रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सांगवाड़ी गांव के पास एक दुखद सड़क हादसे में 15 साल की एक लड़की की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब भाई-बहन हाईवे की सर्विस रोड के किनारे खड़े होकर अपने मामा का इंतज़ार कर रहे थे। तभी एक तेज़ रफ़्तार कैंटर ट्रक ने दोनों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सांगवाड़ी गांव की रहने वाली मनीषा और उसका भाई समयपाल अपने मामा के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा…
Read Moreशाकंभरी देवी क्षेत्र में पहाड़ों से अचानक तेज बहाव के साथ आया पानी, दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई ट्रेक्टर ट्रॉली और कारें बही
सहारनपुर : सहारनपुर के सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस वक्त श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया जब अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद खोल में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। तेज रफ्तार से आए पानी को देखकर मंदिर क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई ट्रेक्टर-ट्रॉली और कई गाड़ियां भी बह गई। इतना ही नहीं…
Read Moreसहारनपुर में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत, अगले तीन दिन बारिश के आसार
सहारनपुर : गुरुवार देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सहारनपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलों ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शुक्रवार सुबह सूरज निकलते ही फिर से तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। पिछले करीब दो महीनों से पश्चिमी यूपी भीषण गर्मी की चपेट…
Read Moreबिजली कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, हर कर्मचारी का जीवन अमूल्य : अनिल विज
हरियाणा : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के साथ आयोजित बैठक में बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कर्मचारी का जीवन किसी भी मुआवजे से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को हर हाल में आधुनिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में कार्यरत प्रत्येक…
Read Moreपानीपत से शुरू हुई सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा, पांच जिलों को मिली 80 ई-बसों की सौगात
हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पानीपत में सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के पांच जिलों के लिए 80 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-बस सेवा शुरू होने से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम होगी,…
Read More