भिवानी/चंडीगढ़: भिवानी के डिनोद गांव की रहने वाली एथलीट डॉ. सीमा कलीरमन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में डिस्कस थ्रो इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है। सीमा ने प्रतियोगिता के दौरान बहुत संयम और बेहतरीन तकनीक दिखाई। पहले थ्रो में फाउल होने के बावजूद, वह दबाव में नहीं आईं और अपनी तीसरी कोशिश में 58.65 मीटर की दूरी तक थ्रो करके तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सीमा को इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर सीमा ने क्या कहा? मेडल जीतने…
Read MoreCategory: हरियाणा
करनाल की नर्सिंग छात्रा बनी ‘रियल हीरो’, 2 मिनट तक सीपीआर देकर बुजुर्ग महिला की बचाई जान
करनाल : हरियाणा के करनाल से इंसानियत और साहस की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। यहां बीएससी नर्सिंग की छात्रा सोनाक्षी राणा ने अपनी सूझबूझ और प्रशिक्षण का परिचय देते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। महिला रोडवेज बस की टक्कर के बाद बेहोश हो गई थी और उसकी सांसें थम गई थीं। ऐसे में सोनाक्षी ने बिना समय गंवाए करीब दो मिनट तक लगातार सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया, जिससे महिला में दोबारा जीवन के संकेत दिखाई देने…
Read More‘एक पुलिस, एक संकल्प’ कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणाएं, ड्रग्स मुक्त हरियाणा के लिए एक्शन प्लान तैयार
करनाल : करनाल स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में आयोजित “एक पुलिस, एक संकल्प–ड्रग्स मुक्त हरियाणा” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर के थाना प्रभारियों (SHOs) के साथ सीधा संवाद किया और पुलिस विभाग की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सुपर-100 योजना के 70 विद्यार्थियों को बधाई दी और हरियाणा पुलिस विभाग की त्रैमासिक पत्रिका का भी विमोचन किया। प्रदेश में नशे…
Read Moreबिजली चोरी पर हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, ₹56 करोड़ की वसूली के लिए 45 दिन का विशेष अभियान
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने बिजली चोरी के मामलों में सख्ती बढ़ाते हुए लंबित राजस्व की वसूली के लिए राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने बिजली चोरी के मामलों में बकाया 56 करोड़ रुपये की वसूली के उद्देश्य से 45 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नेतृत्व डीजीपी नवदीप सिंह विर्क कर रहे हैं। अभियान प्रदेश के सभी 22 जिलों में एक साथ चलाया जाएगा। डीजीपी ने सभी जिला पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थानों…
Read Moreलोक संस्कृति के महान हस्ताक्षर बाजे भगत को सीएम नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सुप्रसिद्ध लोक कवि, रागनी लेखक और सांग विधा के महान कलाकार बाजे भगत की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उनके साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजे भगत ने अपनी रागनियों और लोककाव्य के माध्यम से समाज को सत्य, नैतिकता, समानता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। उनकी रचनाओं ने न केवल हरियाणा की लोक संस्कृति को समृद्ध किया, बल्कि समाज…
Read Moreसरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले सभी सरकारी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। यदि किसी भी परियोजना में लापरवाही, घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग या नियमों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी द्वारा आयोजित सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विभिन्न विभागों में किए जा रहे तकनीकी ऑडिट की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी…
Read Moreमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ रुपये से अधिक की 12 विकास योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्टेट प्रगति प्रोजेक्ट बैठक के दौरान 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 12 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में क्रियान्वित सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेशवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने परियोजनाओं में अनावश्यक देरी पर चिंता जताते हुए…
Read Moreमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बोर्डों और निगमों के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को संत कबीर कुटीर में प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी बोर्डों और निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन से अपेक्षा जताई कि…
Read Moreसीएम विंडो बनी जनशिकायतों के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच, 14 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सुशासन और जवाबदेह प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में सीएम विंडो आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और जवाबदेही के साथ समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक पोर्टल पर 15,71,284 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 14,09,483 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण…
Read Moreराष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला में 6 माह में 50 हजार मरीज, आयुर्वेद उपचार पर बढ़ा लोगों का भरोसा
पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (National Institute of Ayurveda – NIA) आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी से लोगों का भरोसा जीत रहा है। संस्थान में इलाज कराने आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो आयुर्वेद के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में ही संस्थान की ओपीडी (OPD) में आने वाले मरीजों की संख्या करीब 50 हजार तक पहुंच चुकी है। संस्थान में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार…
Read More